Breaking
19 Nov 2026, Thu

राजस्थान में AI और डिजिटल तकनीक से बदली जनसेवाओं की तस्वीर, मुख्य सचिव ने सियोल में साझा किए अनुभव

जयपुर
राजस्थान के मुख्य सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) के अध्यक्ष  वी. निवास ने कहा कि राजस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा के प्रभावी उपयोग से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने गुरुवार को सियोल में आईआईएएस के वार्षिक सम्मेलन के दौरान सिंगापुर, जापान और कोरिया गणराज्य के प्रमुख लोक प्रशासन विशेषज्ञों से संवाद में राज्य के अनुभव साझा किए।

मुख्य सचिव ने सिंगापुर के प्रो. डॉ. लियू होंग, जापान के प्रो. डॉ. हिदेआकी शिरोयामा और कोरिया गणराज्य के प्रो. डॉ. यंग बम ली से बातचीत की। चर्चा का केंद्र ‘एशियन मोमेंट इन ग्लोबल गवर्नेंस’, यानी वैश्विक शासन में एशिया की उभरती भूमिका तथा लोक प्रशासन में नई सोच और नवाचार को आगे बढ़ाने में एशियाई देशों का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस अच्छे दिन आने पर दलितों को करती है दरकिनार: मायावती

 वी. निवास ने बताया कि एआई, डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा आधारित निर्णयों के समन्वय से राजस्थान में जनसेवाएं बेहतर हुई हैं और नागरिकों का जीवन आसान बना है। राजस्थान संपर्क 181 को इस बदलाव की एक महत्वपूर्ण केस स्टडी बताते हुए उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था लोगों के जीवन में सुधार का प्रभावी माध्यम बनी है। इसका अनुभव दर्शाता है कि टेक्नोलॉजी से प्रशासन को अधिक संवेदनशील, सुलभ और नागरिक केंद्रित बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान के अजीबोगरीब गांवों के नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान, कहीं चाचा तो कहीं गूंगा और जेठानी

उन्होंने कहा कि पूंजी निवेश, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को अपनाना, संस्थानों के माध्यम से ज्ञान को बढ़ावा देना और नियम आधारित शासन राजस्थान की आर्थिक प्रगति के प्रमुख आधार हैं। ये आधार सतत आर्थिक विकास, संस्थानों की मजबूती और प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्य सचिव ने प्रो. डॉ. लियू होंग द्वारा दिए गए ब्रेबां व्याख्यान 2026 में भी भाग लिया। ‘ग्लोबल एशिया गवर्नेंस एज अ न्यू पैराडाइम’ विषयक इस व्याख्यान में एआई, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बिग डेटा के सहयोग से वैश्विक शासन में एशिया के बढ़ते प्रभाव तथा भविष्य की शासन व्यवस्था को दिशा देने में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

ये भी पढ़ें :  महिला कॉन्स्टेबल ने ASI को कार से कुचलकर 30 मीटर तक घसीटा, थाने में बॉयफ्रेंड के साथ जाकर बोली- हमने मारा

इन अंतरराष्ट्रीय संवादों में प्रशासनिक नवाचार, संस्थागत विकास और नागरिक केंद्रित जनसेवाओं से जुड़ी वैश्विक चर्चा में राजस्थान के अनुभवों और उनकी प्रासंगिकता को सामने रखा गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *