Breaking
19 Nov 2026, Thu

BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट

नई दिल्ली

सरकार ने मोटर वाहन नियमों में संशोधन कर प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र की वैधता में बदलाव किया है. नए नियमों के अनुसार, छह साल तक पुराने बीएस-VI निजी वाहनों को अब हर तीन साल में एक बार पीयूसी सर्टिफिकेट नवीनीकरण कराना होगा। 

वहीं, छह साल तक पुराने बीएस-VI परिवहन वाहनों के लिए यह अवधि दो साल रखी गई है. ये संशोधन पर्यावरण संरक्षण और वाहन प्रदूषण नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। 

क्या नियम बदले?
केंद्र सरकार ने वाहनों के पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बड़ा बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने वाहन की उम्र और उत्सर्जन मानकों के आधार पर PUC सर्टिफिकेट की वैधता तय करने की तैयारी की है। 

ये भी पढ़ें :  ‘पुष्पा’ स्टाइल में भारत पहुंचनी थी अरबों की ड्रग्स, 196 दिन तक 7 देशों में घूमता रहा जहाज

प्रस्ताव के मुताबिक, 6 साल तक पुराने BS-VI निजी वाहनों का PUC सर्टिफिकेट 3 साल तक वैध होगा. वहीं, इसी श्रेणी के कमर्शियल वाहनों के लिए वैधता 2 साल प्रस्तावित की गई है। 

किस वाहन के लिए कितने समय तक वैध होगा PUC?
BS-I, BS-II और BS-III वाहन: 3 महीने
BS-IV वाहन: 6 महीने

BS-VI निजी वाहन:

    6 साल तक पुराने वाहन: 3 साल
    6 से 10 साल पुराने वाहन: 1 साल
    10 साल से ज्यादा पुराने वाहन: 6 महीने

ये भी पढ़ें :  National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, लिस्ट में एक भी क्रिकेटर नहीं; गोपीचंद की बेटी गायत्री भी शामिल

BS-VI कमर्शियल वाहन:
    6 साल तक पुराने वाहन: 2 साल
    6 से 10 साल पुराने वाहन: 1 साल
    10 साल से ज्यादा पुराने वाहन: 6 महीने

PUC रिन्यूअल के नियम भी बदलेंगे
मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, यदि वाहन मालिक मौजूदा PUC सर्टिफिकेट की अवधि समाप्त होने से 10 दिन पहले के भीतर रिन्यूअल कराता है, तो नए सर्टिफिकेट की वैधता पुराने सर्टिफिकेट की समाप्ति की तारीख से शुरू होगी.

वहीं, सर्टिफिकेट की अवधि समाप्त होने के बाद रिन्यूअल कराने पर वैधता रिन्यूअल की तारीख से शुरू होगी। 

ये भी पढ़ें :  सांबा में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

पुराने PUC सर्टिफिकेट पर क्या होगा असर?
नए नियम लागू होने से पहले जारी सर्टिफिकेट पर संशोधित वैधता अवधि उसके पहले के रिन्यूअल से लागू होगी। 

मंत्रालय के मुताबिक, इस बदलाव का उद्देश्य नई और कम प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों के मालिकों पर बार-बार जांच कराने का बोझ कम करना है. साथ ही पुराने वाहनों के प्रदूषण की नियमित निगरानी जारी रखना है। 

फिलहाल ये प्रस्तावित बदलाव हैं. नियम लागू होने के बाद ही नई वैधता अवधि प्रभावी होगी। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *