Breaking
19 Nov 2026, Thu

राजस्थान में खाद खरीदने का बदला नियम, अब फार्मर ID और आधार से मिलेगी यूरिया-DAP

जयपुर
 राजस्थान में किसानों को सब्सिडी वाली खाद उपलब्ध कराने वाली व्यवस्था को एक बार फिर से किसानों के हित में बदला जा रहा है। कल से नई व्यवस्था को शुरू किया गया है। राजस्थान सरकार बीस नवम्बर से 18 जिलों में नई प्रणाली से खाद वितरण करने वाली है और उसके बाद बाकि बचे हुए जिलों में 25 नवम्बर से यह बंदोबस्त किया जाएगा। इसके तहत किसानों को सब्सिडी वाले उर्वरक खरीदने के लिए अपनी पहचान और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन कराना होगा।

फार्मर आइडी से होगी खाद की बुकिंग
सरकार के कृषि विभाग की ओर से जारी सूचनाओं के आधार पर नई व्यवस्था के तहत किसानों को अपनी फार्मर आईडी और आधार आधारित पहचान के माध्यम से खाद की बुकिंग करनी होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान को क्यू आर कोड या टोकन मिलेगा। इसके आधार पर वह निर्धारित समय में नजदीकी खाद विक्रेता से यूरिया, डीएपी सहित अन्य सब्सिडी वाले उर्वरक प्राप्त कर सकेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य खाद वितरण में पारदर्शिता लाना और वास्तविक किसानों तक सरकारी सब्सिडी का लाभ पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-सिरोही में पहली बार लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार और इंटर्नशिप

पिछले दिनों जालोर जिले के पसेरी गांव में सीएम भजन लाल शर्मा ने की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों के साथ किया भोजन

सिरोही और राजसमंद जिले से की गई थी नई व्यवस्था
प्रदेश में एफएफएस व्यवस्था की शुरुआत जून 2026 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सिरोही और राजसमंद जिलों से की गई थी। इसके बाद इसे दूसरे जिलों में भी लागू किया गया। हालांकि, सितंबर के आसपास किसानों को इस व्यवस्था में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। फार्मर आईडी, किसान रजिस्ट्री और भूमि रिकॉर्ड से जुड़े आंकड़ों में विसंगतियों के कारण खाद की बुकिंग में दिक्कतें आने लगी थीं। इसके चलते व्यवस्था को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था। अब तकनीकी खामियों में सुधार के बाद इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  120वें वनरक्षक आधारभूत प्रशिक्षण पासिंग आउट परेड एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

किसानों को पहले ही दुरुस्त कराने होंगे दस्तावेज
नई व्यवस्था लागू होने से पहले किसानों को अपनी फार्मर आइडी, किसान रजिस्ट्री और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर लेनी चाहिए। यदि नाम, आधार या भूमि रिकॉर्ड में कोई त्रुटि है तो उसे समय रहते ठीक करवाना जरूरी होगा। इसके लिए किसान स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारियों या ई.मित्र केंद्रों की मदद ले सकते हैं। रिकॉर्ड में गड़बड़ी रहने पर खाद की ऑनलाइन बुकिंग और खरीद में परेशानी हो सकती है। कृषि विभाग की इस व्यवस्था से खाद वितरण की निगरानी आसान होने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *