Breaking
19 Nov 2026, Thu

राहुल गांधी के ‘आर्थिक आपदा’ वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार, बोले- 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए

 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के शताब्दी समारोह में भारत की आर्थिक वृद्धि और गरीबी में कमी का जिक्र किया। इससे एक दिन पहले ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि देश एक आर्थिक आपदा की चपेट में है।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसकी विकास दर लगभग 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था'
उन्होंने कहा, "आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसके लगभग 7% की दर से बढ़ने का अनुमान है। अक्टूबर में भारत का वस्तुओं का निर्यात लगभग 50 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो हमारा अब तक का सबसे अधिक मासिक वस्तु निर्यात है।"

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत के लिए अपने ग्रोथ फोरकास्ट में बदलाव कर रही हैं। उन्होंने कहा, "भारत के शानदार प्रदर्शन की वजह से मूडीज रेटिंग्स, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स, फिच रेटिंग्स, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (ADB) जैसी संस्थाएं हमारे विकास के अनुमानों को ऊपर की ओर संशोधित कर रही हैं।"

'50 करोड़ भारतीयों ने दी गरीबी को मात'
प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में गरीबी कम होने का जिक्र करते हुए विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा, "विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट बताती है कि महज 12-13 वर्षों में 50 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को मात दी है।"

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस ने केंद्र पर आदिवासियों को न्याय से वंचित करने के प्रयासों में पूरी ताकत लगा देने का आरोप लगया

1970 के दशक की नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कांग्रेस के गरीबी हटाओ नारे का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "1970 के दशक में जब गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था तब भारत की आबादी लगभग 50 करोड़ थी। उस समय भी गरीबी को खत्म किया जा सकता था लेकिन FICCI इस बात का गवाह है कि उस समय की नीतियों में खामियां थीं और दुर्भाग्य से सही नीयत की कमी थी।"

भारत की आर्थिक चुनौतियों का जिक्र
उन्होंने आगे कहा, "जब हमने सही नीतियों और सही इरादों के साथ काम किया तो सिर्फ 12-13 सालों में 50 करोड़ गरीब लोग गरीबी से बाहर आ गए।" प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें लाइसेंस-कोटा राज का दौर और वह समय भी शामिल है जब देश को फ्रैजाइल फाइव (कमजोर अर्थव्यवस्था वाले पांच देशों) में गिना जाता था।

ये भी पढ़ें :  तमिलनाडु में 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी DMK, स्टालिन इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे

उन्होंने कहा, "हालांकि, पिछले 12 वर्षों में हमारे युवाओं, किसानों, श्रमिकों और उद्योग जगत के नेताओं ने इस स्थिति को बदलने के लिए कड़ी मेहनत की है।" प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी तब आई जब राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोलते हुए कहा कि भारत एक आर्थिक आपदा की कगार पर खड़ा है। उन्होंने इसके लिए बेरोजगारी, संघर्ष कर रहे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं का हवाला दिया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *