Breaking
19 Nov 2026, Thu

जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 34 चालक पकड़े गए

 सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांजगीर -चांपा पुलिस अलर्ट – जिलेभर में नाकाबंदी एवं पिकेट वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 34 शराबी वाहन चालकों पर की गई सख्त कार्रवाई

* बीते देर संध्या विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पुलिस चेकिंग पॉइंट, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की हुई सघन जांच

* पुलिस की सघन नाकाबंदी में पकड़े गए सभी शराबी वाहन चालको के  वाहनों को जप्त किया गया है जिसे पृथक से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा
जांजगीर -चांपा 

ये भी पढ़ें :  मेरी उड़ान: केजीबीवी की बेटियों ने मेहनत से हासिल किया सफलता का आसमान

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराधों पर नियंत्रण रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 18.11.26 की देर संध्या जांजगीर – चांपा पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन पिकेट वाहन चेकिंग एवं नाकाबंदी अभियान चलाया गया।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर नाकाबंदी एवं चेकिंग पॉइंट लगाए गए। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें :  पन्ना में दुष्कर्म पीड़िता के साथ खिलवाड़: DPO समेत 10 लोग आरोपी, पुलिस ने की कार्रवाई

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से कुल 34 शराबी वाहन चालकों को पकड़कर उनके वाहन जप्त किए गए तथा धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

       अपील 

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आगे भी जिलेभर में नाकाबंदी, पिकेट वाहन चेकिंग एवं सघन जांच अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। आम नागरिकों से अपील है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *