Breaking
20 Nov 2026, Fri

शुक्र गोचर से इन 2 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, खर्च और सेहत को लेकर रहें सतर्क

 22 नवंबर को धन, वैभव और शुक्र के मालिक शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इस दिन शुक्र स्वराशि तुला में गोचर करेंगे. शुक्र का यह राशि परिवर्तन वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए कुछ अच्छा नहीं माना जा रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र वृश्चिक राशि के बारहवें भाव और मीन राशि के आठवें भाव में रहेंगे. इन दोनों भावों का संबंध खर्च, विदेश, स्वास्थ्य और अचानक होने वाली घटनाओं से होता है. ऐसे में ज्योतिषविदों का अनुमान है कि तुला राशि में जाकर शुक्र इन दो राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  अयोध्या में स्वच्छता का जनआंदोलन, मेयर के नेतृत्व में 400 से अधिक स्थानों पर चला सफाई अभियान

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर 12वें भाव में होने जा रहा है. यह भाव विदेश, खर्च और हानि से संबंधित माना जाता है. ऐसे में आपके खर्चे बढ़े हुए रह सकते हैं. आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. शुक्र का 12वें भाव में जाना जीवनसाथी की सेहत के लिहाज से अनुकूल नहीं माना जा रहा है. इसलिए पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पार्टनरशनिप में कारोबार करने वाले जातक भी सतर्क रहें. आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. किसी महिला के साथ विवाद होने या उसके कारण नुकसान उठाने की आशंका भी है.

ये भी पढ़ें :  अगस्त में 6 ग्रह बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

उपाय– हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और ॐ शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें.

मीन राशि
मीन राशि में शुक्र का गोचर आठवें भाव में हो रहा है. इस भाव में शुक्र की स्थिति को सामान्य तौर पर शुभ नहीं माना जाता है. शुक्र का आठवें भाव में जाना छोटे भाई-बहनों के साथ अचानक विवाद की स्थिति बना सकता है. ऐसे में बातचीत के दौरान सावधानी बरतें और बेवजह के मतभेदों से बचने की कोशिश करें. पुराने दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. व्यापारियों के हाथ से कोई बड़ी डील भी इस वक्त निकल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है. अपने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें. साथ ही अधिक शराब पीने और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें.

ये भी पढ़ें :  मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

उपाय– शुक्रवार को चावल, शक्कर, दूध-दही या सफेद चीजों का दान करें. चींटियों को आटे में शक्कर मिलाकर खिलाएं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *