Breaking
20 Nov 2026, Fri

itel City 300 5G लॉन्च, 15 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले

भारत में itel ने नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम itel City 300 5G है. यह एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये है. इस फोन में 5000mAh की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और बहुत से फीचर्स मिलते हैं.

कंपनी ने बताया है कि इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग में मदद करता है. इसमें पंच होल भी दिया है, जिसके अंदर सेल्फी कैमरा को फिट किया है. कंपनी ने इसको दो कलर वेरिएंट में पेश किया है, जो डार्क रूबी और मिस्ट बीज हैं.

ये भी पढ़ें :  अब SIM कार्ड लेना नहीं होगा आसान, नए कनेक्शन के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

itel City 300 5G की कीमत 14,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. यह ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.  

itel City 300 5G का डिस्प्ले
itel City 300 5G में 6.67 इंच का HD+ पंच होल डिस्प्ले दिया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इस फोन में 8.4mm का थिकनेस देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें :  मई महीने की शुरुआत और अंत दोनों पूर्णिमा से, बना दुर्लभ धार्मिक संयोग

itel City 300 5G का प्रोसेसर
itel City 300 5G में ऑक्टाकोर T8200 5G चिपसेट है, जो 4GB RAM मिलती है. इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसके साथ माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकेंगे.

itel City 300 5G का कैमरा
itel City 300 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और LED फ्लैश लाइट दी गई है. यह कैमरा 2K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकेगा. 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें :  Gmail पासवर्ड भूलने की चिंता खत्म, Google लाया सेल्फी वीडियो फीचर

itel City 300 5G की बैटरी
itel City 300 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W का चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्जिंग में यह हैंडसेट पूरे दिन चलेगा. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *