Breaking
20 Nov 2026, Fri

39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार

मुंबई 
 साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस मां बन गई हैं. सामंथा और उनके पति राज निदिमोरु के घर बेटे का जन्म हुआ है. इस खुशखबरी का ऐलान खुद सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करके किया है. उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार की पहली तस्वीर भी दिखाई है और उसका नाम देव निदिमोरु (Dev Nidimoru) बताया है. सामंथा ने पोस्ट में बेटे के जन्म की तारीख 19 नवंबर 2026 लिखी है. बेटे के आने से सामंथा और राज की जिंदगी में खुशियां आ गई हैं. उनके बेटे का नाम बहुत ही धार्मिक है और उसका मतलब भी बहुत ही खास है। 

क्या है सामंथा के बेटे का नाम?
सामंथा और राज ने अपने बेटे का नाम बेहद खूबसूरत रखा है. उन्होंने नन्हे मेहमान का नाम देव निदिमोरु रखा है. 'देव' नाम संस्कृत भाषा से आया है, जिसका अर्थ भगवान, ईश्वर, दिव्य शक्ति और स्वर्गीय होता है. भारतीय संस्कृति में देव नाम को पवित्रता, सकारात्मकता और दैवीय गुणों का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में सामंथा और राज ने अपने बेटे के लिए एक छोटा, प्यारा और गहरा आध्यात्मिक अर्थ रखने वाला नाम चुना है। 

ये भी पढ़ें :  मुनमुन दत्ता ने अपने फैंस के लिए शेयर किया मजेदार डांस वीडियो

शेयर की पहली तस्वीर
सामंथा ने बेटे का नाम रिवील करने के साथ-साथ उसकी पहली तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर में सामंथा और राज अपने नन्हे राजकुमार हा हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारा प्यारा बेटा, देव निदिमोरु. 19.11.2026, आज हमारा दिल जितना खुश है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. सामंथा और राज। 

ये भी पढ़ें :  हॉलीवुड एक्टर 'बैटमैन' वैल किल्मर नहीं रहे, 65 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

डिलीवरी से पहले की थी पूजा
सामंथा और राज के घर बेटे के जन्म से पहले एक्ट्रेस ने पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा भी की थी. डिलीवरी से पहले सामंथा ने पति राज निदिमोरु के साथ घर पर खास पूजा रखी थी, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य भी शामिल हुए थे. इस दौरान सामंथा हाथ जोड़कर पूजा करती और परिवार के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेती नजर आई थीं. तस्वीरों में परिवार की महिलाएं उनके सिर पर हाथ रखकर और अक्षत बरसाकर उन्हें और आने वाले नन्हे मेहमान को आशीर्वाद देती दिखी थीं। 

पहना था लाल रंग का सूट
इस खास मौके पर सामंथा सुर्ख लाल रंग के खूबसूरत सूट में नजर आई थीं, जबकि राज पीच कलर के कुर्ते में दिखे थे. सामंथा ने सुर्ख लाल रंग का कॉटन-सिल्क कुर्ता सेट पहना था. उनके बटन-डाउन स्टाइल कुर्ते पर बारीक पिनटक्स की डिटेलिंग थी, जबकि आस्तीन के किनारों पर ब्रोकेड टिशू हेम का काम किया गया था. उन्होंने इसके साथ मैचिंग स्ट्राइप्ड कॉटन-सिल्क जरी पैंट पहनी थी. इस सूट की कीमत 48,000 रुपये बताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें :  मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं! – दिल्ली CM रेखा गुप्ता की कड़ी चेतावनी

अपने लुक को खास बनाने के लिए सामंथा ने फ्लोरल प्रिंट वाला ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया, जिसके किनारों पर सफेद लेस की डिटेलिंग थी. जूलरी में उन्होंने स्टेटमेंट झुमके और हाथों में चूड़ियां पहनीं. माथे पर छोटी सी लाल बिंदी, साइड-पार्टेड वेवी हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप में उनका ट्रेडिशनल अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था। 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *