Breaking
20 Nov 2026, Fri

तत्काल टिकट बुकिंग में नहीं होगी देरी! AC और स्लीपर के लिए जानें IRCTC पर लॉगिन करने का सही समय

फेस्टिवल सीजन में कई स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स अपने घर जाते हैं, ताकि परिवार के साथ त्योहार मना सकें. लेकिन वापसी का टिकट बुक करना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोगों के पास एक ही ऑप्शन बचता है और वह है तत्काल टिकट बुकिंग. इसके जरिए कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद रहती है और लोग आसानी से अपनी यात्रा कर सकते हैं.

तत्काल टिकट बुक करना इतना आसान नहीं होता. बहुत कम लोगों को ही कन्फर्म टिकट मिल पाता है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि तत्काल टिकट बुक करने का सही समय क्या है? टिकट बुकिंग शुरू होने से कितनी देर पहले लॉगिन करना चाहिए, ताकि जल्द से जल्द टिकट बुक हो सके? आइए जानते हैं इसके बारे में.

ये भी पढ़ें :  GTA 6 खेलने के लिए खर्च करने होंगे 38 हजार से 1 लाख रुपये! जानें सबसे सस्ता तरीका

तत्काल टिकट बुकिंग कब होती है?
सही समय जानने से पहले यह जान लेते हैं कि तत्काल टिकट की बुकिंग कब शुरू होती है. IRCTC पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए रोज सुबह 10 बजे AC कोच की विंडो खुलती है. वहीं, स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है. इसके बाद लोग IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर लॉगिन करके टिकट बुक करते हैं.

टिकट बुकिंग के समय लॉगिन करने पर क्यों आती है परेशानी?
जब तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होती है, तो IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर एक साथ लाखों लोग लॉगिन करने की कोशिश करते हैं. इस वजह से वेबसाइट पर काफी लोड बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के 17 सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की जिम्मेदारी केवल 276 असिस्टेंट प्रोफेसर पर

कई बार वेबसाइट स्लो हो जाती है या फिर लॉगिन करने में परेशानी आती है. ऐसे में अगर आप बुकिंग शुरू होने के बाद लॉगिन करते हैं, तो आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है.

जानिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए लॉगिन का सही समय
अगर आप AC कोच का तत्काल टिकट बुक करने जा रहे हैं, तो इसकी बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है. ऐसे में आपको बुकिंग शुरू होने से करीब 2 मिनट पहले IRCTC अकाउंट में लॉगिन कर लेना चाहिए. इससे बुकिंग शुरू होते ही आप टिकट सर्च करके आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  मृत्यु के बाद पहला श्राद्ध कैसे करें? जानें नियम और धार्मिक कारण

इसी तरह स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है. ऐसे में आपको सुबह 10:58बजे के  बीच लॉगिन कर लेना चाहिए. इससे आपको बुकिंग शुरू होने के समय लॉगिन करने में लगने वाला एक्स्ट्रा समय बचाने में मदद मिलेगी.

इस तरह पहले से लॉगिन करके रखने और पैसेंजर की जानकारी तैयार रखने से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तेज हो सकती है. हालांकि, इससे कन्फर्म टिकट मिलने की गारंटी नहीं होती.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *