Breaking
20 Nov 2026, Fri

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. वह 91 साल की थीं. उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में उनका निधन हुआ. सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती थीं. यह योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव भी है. उनका परिवार इसी गांव से जुड़ा हुआ है.

योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड में हुआ था. उनका बचपन पंचूर गांव में बीता. उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का साल 2020 में निधन हो गया था. मई 2022 में योगी आदित्यनाथ लंबे समय बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें :  डोमिनिका ने पीएम मोदी को देश का सबसे बड़ा सम्मान देने की घोषणा

उस समय सीएम योगी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. इसके बाद जून 2024 में भी योगी आदित्यनाथ ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में अपनी मां से मिलने पहुंचे थे. उस समय सावित्री देवी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थीं. सीएम योगी ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और करीब 20 मिनट तक उनके साथ रहे थे.

ये भी पढ़ें :  UPI की रफ्तार बरकरार, सितंबर में 2407 करोड़ ट्रांजैक्शन; ₹29.37 लाख करोड़ का पेमेंट

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निधन पर जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सीएम योगी की मां सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है.

ये भी पढ़ें :  स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, प्रदेश के सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी 'ब्लू डॉट्सएआई'

उन्होंने आगे लिखा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है और उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और योगी आदित्यनाथ समेत पूरे परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की और श्रद्धांजलि दी.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *