Breaking
20 Nov 2026, Fri

यूपीपीएससी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब डिजिलॉकर से घर बैठे होंगे प्रमाणपत्रों का सत्यापन

प्रयागराज
 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) नई सुविधा शुरू करने जा रहा है।

मुख्य परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को शैक्षिक और अन्य प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए आयोग के कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। यह प्रक्रिया डिजिलॉकर के जरिए ऑनलाइन पूरी होगी। अगले छह महीने में आयोग हाइब्रिड आवेदन व्यवस्था खत्म कर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा।

21 नवंबर को कार्यकाल पूरा कर रहे आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी मुख्य परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन होते हैं, लेकिन उनकी हार्डकापी डाक से या स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर के मौलाना कलीम सिद्दीकी को एनआईए-एटीएस कोर्ट ने अवैध मतांतरण का दोषी ठहराया, आज होगी सजा

पंजीकृत डाक से भेजे गए आवेदन भी कई बार समयसीमा के बाद आयोग पहुंचते हैं। ऐसे अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं और कई मामले हाईकोर्ट तक पहुंचते हैं। ऐसे सैकड़ों प्रकरण वहां लंबित हैं।

नई व्यवस्था में आफलाइन आवेदन जमा करने की अनिवार्यता समाप्त होगी। आयोग पहले ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू कर चुका है, जिसके तहत अभ्यर्थियों को हर भर्ती के लिए व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ती।

ये भी पढ़ें :  प्रयागराज में फर्जी डिग्री से वकालत का आरोप, 26 अधिवक्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

अब मोबाइल और लैपटाप से आवेदन करने के साथ प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी घर बैठे हो सकेगा। आयोग डिजिलॉकर में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर सत्यापन करेगा।

एआई कैमरों से सुरक्षित होगी आयोग की नई बिल्डिंग
करीब 105 करोड़ रुपये की लागत से बन रही आयोग की नई बिल्डिंग में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होंगे। अनधिकृत लोगों का प्रवेश रोकने के लिए तकनीक आधारित व्यवस्था की जाएगी और परिसर की निगरानी एआइ तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरों से होगी।

आयोग के कर्मचारी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं, इसलिए परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता पर विशेष जोर दिया जाएगा। पुराने भवन का इस्तेमाल गेस्ट हाउस के रूप में होगा।

ये भी पढ़ें :  DNA रिपोर्ट ने उगला सच! महिला बोली- सचिन ही है बेटे का पिता, रघुवंशी परिवार में मचा हड़कंप

चार साल में 800 से अधिक विषय विशेषज्ञ डिबार
प्रश्नपत्रों में गलतियां रोकने के लिए आयोग ने पिछले पांच वर्षों में 800 से अधिक विषय विशेषज्ञों को डिबार किया है। आयोग के अनुसार, पीसीएस-2025 में कोई प्रश्न गलत नहीं हुआ। इससे परीक्षा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बेहतर हुई है तथा प्रश्नपत्र से प्रश्न हटाने की संख्या में कमी आई है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *