Breaking
20 Nov 2026, Fri

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा होगी और मजबूत, केंद्र सरकार को निःशुल्क पट्टे पर दी जाएगी 4.19 एकड़ भूमि

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा होगी और मजबूत, केंद्र सरकार को निःशुल्क पट्टे पर दी जाएगी 4.19 एकड़ भूमि

₹44.04 करोड़ बाजार मूल्य की भूमि गृह मंत्रालय को अधिकतम 90 वर्षों के लिए होगी आवंटित

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की स्थायी तैनाती का मार्ग प्रशस्त

श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को संस्थागत मजबूती मिलेगी 

आपात परिस्थितियों में सुरक्षा बलों की त्वरित उपलब्धता और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी

वाराणसी,
 श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में योगी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। धाम की संवेदनशील सुरक्षा आवश्यकताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाराणसी की तहसील सदर स्थित 4.19 एकड़ (1.697 हेक्टेयर) सरकारी भूमि गृह मंत्रालय, भारत सरकार को निःशुल्क पट्टे पर आवंटित की जाएगी। यह आवंटन मा. न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। इस भूमि पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की स्थायी तैनाती की व्यवस्था विकसित की जा सकेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया का समय न्यूनतम किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें :  प्रयागराज में वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं, सोशल मीडिया की अफवाहों का डीएम ने किया खंडन

इस निर्णय से श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को संस्थागत मजबूती मिलेगी। साथ ही, आपात परिस्थितियों में सुरक्षा बलों की त्वरित उपलब्धता और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सुरक्षित और निर्बाध दर्शन की व्यवस्था को और मजबूती प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें :  महाकुंभ : पहले अमृत स्नान में अबतक 1.38 करोड़ ने लगाई डुबकी, 17 श्रृंगार कर संगम पहुंचे नागा साधु

प्रतिदिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों और विशिष्ट महानुभावों का होता है आवागमन

काशी विश्वनाथ धाम के भव्य पुनर्निर्माण के बाद यहां प्रतिदिन देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों और विशिष्ट महानुभावों का आवागमन होता है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या और क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय एवं अधिक प्रभावी बनाना आवश्यक है। इसी आवश्यकता के दृष्टिगत केंद्रीय सुरक्षा बलों की स्थायी तैनाती के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

अधिकतम 90 वर्षों के लिए निःशुल्क पट्टे पर किया जाएगा आवंटित

आवंटित की जाने वाली भूमि ग्राम किला कोहना एवं सरैताबाद में स्थित है। सर्किल रेट के अनुसार इसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 44.04 करोड़ रुपये है। भूमि नॉन जेडए श्रेणी की है। इसे 'सरकारी सम्पत्ति के प्रबन्ध से सम्बन्धी (संशोधन) नियमावली, 2003' के विशेष प्राविधानों के अंतर्गत 30-30 वर्ष के नवीनीकरण के आधार पर अधिकतम 90 वर्षों के लिए निःशुल्क पट्टे पर आवंटित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  रोजगार के लिए सीएम योगी का विजन : जी राम जी के फायदे बताने के लिए गांव-गांव लगेगी चौपाल

सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से किया जा सकेगा उपयोग

पट्टे की शर्तों के अनुसार भूमि पूर्णतः असंक्रमणीय होगी और इसका उपयोग केवल सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के निर्धारित उद्देश्य के लिए ही किया जा सकेगा। भूमि का स्वामित्व उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व विभाग में ही निहित रहेगा। पट्टा विलेख का निष्पादन राज्यपाल महोदय की ओर से जिलाधिकारी, वाराणसी द्वारा किया जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *