Breaking
20 Nov 2026, Fri

Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया

नई दिल्ली
तीन बार की एशियन चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने भोपाल में मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। मलेशियाई टीम ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाया और भारत की नाक में दम कर दिया।

सलीमा टेटे की कप्तानी वाली टीम के लिए चिंता उस समय बढ़ गई, जब मलेशिया ने दूसरे क्वार्टर में मुकाबले का पहला गोल दागकर मैच में बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, इसके बाद भारत ने जबरदस्त पलटवार किया और मुकाबले पर शिकंजा कस दिया।

ये भी पढ़ें :  जनवरी में हो सकता है IPL! हर्ष गोयनका ने किया ललित मोदी और जूही चावला की मांग का समर्थन

मलेशिया ने दिखाया दमदार खेल
पहले हाफ में मलेशियाई टीम ने शानदार खेल दिखाया। टीम इंडिया को पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन मलेशियाई टीम ने भारत को गोल नहीं करने दिया। नूरमिराह जुल्किफली ने मलेशिया के लिए 20वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इससे टीम इंडिया दबाव में आ गई। हालांकि, भारत के लिए मुमताज खान ने पहला गोल दागा। उन्होंने भी 20वे मिनट में ह गोल दागकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले हाफ तक मलेशिया की टीम शानदार खेल दिखा रही थी और मुकाबले में बराबरी पर चल रही थी।

ये भी पढ़ें :  शाहीन अफरीदी की तारीफ: जसप्रीत बुमराह को दिए 10 में 10 नंबर

भारत ने तीसरे क्वार्टर में की वापसी
भारत को तीसरे क्वार्टर में 35वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस मौके का भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने गोल दागकर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। इसके बाद टीम इंडिया को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत गोल करने से चूक गया। 39वें मिनट में एक बार फिर से टेटे की कप्तानी वाली टीम को पीसी मिला और इस मौके पर अपना डेब्यू मैच खेल रहीं पूजा साहू ने कमाल किया। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला गोल दागा और भारत को 3-1 से बढ़त दिला दी।

ये भी पढ़ें :  ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने हिमानी संग रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

टीम इंडिया ने जीता मुकाबला
भारत ने चौथे क्वार्टर में भी शानदार खेल दिखाया। टीम इंडिया के लिए लालरेम्सियामी हमारजोटे ने चौथे क्वार्टर में गोल दागा और भारत को 4-1 से बढ़त दिला दी। इसी के साथ मुकाबले को भारत ने 4-1 से अपने नाम कर लिया।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *