Breaking
20 Nov 2026, Fri

‘आजम को राहत मिली है, सजाओं से मुक्ति नहीं’, भाजपा प्रवक्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी पर सपा को घेरा

'आजम को राहत मिली है, सजाओं से मुक्ति नहीं', भाजपा प्रवक्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी पर सपा को घेरा

आजम ने गरीबों की जमीनें हड़पीं, अखिलेश ने रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

गरीबों की जमीन हड़पकर सरकारी धन से खड़ी की यूनिवर्सिटी, आजम दूध के धुले नहीं: भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी

यूनिवर्सिटी के नाम पर गरीबों से जबरन लिखवाई जमीन, आजम को भुगतना होगा अंजाम: भाजपा प्रवक्ता विनीत शुक्ला

'इस बहाने सपा का संवैधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका पर भरोसा तो जगा', आजम को जमानत मिलने पर नवीन श्रीवास्तव का तंज

लखनऊ
 आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भाजपा ने जौहर यूनिवर्सिटी और जमीन कब्जाने के मामलों को लेकर सपा पर हमला बोला है। मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आजम को न्यायपालिका से राहत जरूर मिली है, लेकिन उन्हें जिन मामलों में सजा मिली है, उनपर जवाब भी देना चाहिए। प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने आजम पर गरीबों की जमीन और सरकारी धन से यूनिवर्सिटी खड़ी करने का आरोप लगाया, तो डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने जमानत को सजा से मुक्ति न बताते हुए अवैध कमाई का मुद्दा उठाया। वहीं, विनीत शुक्ला ने रामपुर के गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए कहा कि आजम को अपने कृत्यों का परिणाम भुगतना होगा।

ये भी पढ़ें :  भारत-पाक के बीच महामुकाबला आज, जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर हवन पूजन

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार में आजम खान ने अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल गरीबों और कमजोर लोगों की जमीनों पर कब्जे के लिए किया। जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर लोगों के आने जाने के रास्ते तक बंद कर दिए गए। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यह सब हो रहा था, तब उन्होंने आजम को क्यों नहीं रोका और मंत्रिमंडल से बर्खास्त क्यों नहीं किया?

ये भी पढ़ें :  पत्रकार मर्डर केस में बड़ा एक्शन: योगी पुलिस ने मुठभेड़ में किए फरार अपराधी ढेर

'गरीबों की जमीन हड़पकर खड़ी की यूनिवर्सिटी'

भाजपा प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने आजम खान को मिली राहत पर तंज कसते हुए कहा कि कम से कम इससे सपा नेताओं का संवैधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका पर भरोसा तो जाहिर हुआ। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के लिए सरकारी धन और गरीबों की संपत्तियों का इस्तेमाल हुआ। राजनीतिक रसूख के दम पर औने-पौने दामों पर गरीबों की जमीन जबरन हड़प ली गई।

'पापी-दोषी आदमी गैंग के खास सिपहसालार हैं आजम'

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने आजम खान को अखिलेश यादव के 'पापी-दोषी आदमी गैंग' (पीडीए) का खास सिपहसालार बताया। उन्होंने कहा कि आजम ने गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा कर, सरकारी धन की लूट और काली कमाई से जौहर यूनिवर्सिटी खड़ी की। यूनिवर्सिटी का नाम पाकिस्तान की मांग करने वाली मुस्लिम लीग से जुड़े मोहम्मद अली जौहर के नाम पर रखा गया।

ये भी पढ़ें :  एक पेड़ मां के नाम 3.0' से हरित चेतना को मिलेगा नया विस्तार, जुलाई में विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान

राजनीतिक रसूख से गरीबों की जमीनों पर कब्जे का आरोप

भाजपा प्रवक्ता विनीत शुक्ला ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर रामपुर के गरीबों की जमीनें जबरन लिखवाई गईं और उन पर कब्जा किया गया। राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर गरीबों पर किए गए अत्याचारों को रामपुर की जनता भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि आजम खान को अपने कृत्यों के लिए आगे भी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *