Breaking
20 Nov 2026, Fri

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का 91 साल की उम्र में निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली.उनके निधन की जानकारी पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं. योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा। 

पौड़ी के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस
पौड़ी एसएसपी के मुताबिक, सीएम योगी की मां बीमार थीं. डॉक्टर को भी उनके घर बुलाया गया था. उनका निधन गांव में ही हुआ है. सावित्री देवी के निधन की पुष्टि पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने की है। 

ये भी पढ़ें :  बुधनी-बरखेड़ा रेल लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, वन्यजीवों के लिए होगी फेंसिंग

लंबे समय से बीमार थीं सीएम योगी की मां
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी की मां सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं.वह पौड़ी जिले के पंचुर गांव में रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.सीएम योगी कई मौकों पर अपनी मां से मुलाकात कर चुके हैं. दो साल पहले जब वह एम्स ऋषिकेष में भर्ती थीं तब भी सीएम योगी ने वउनसे मिलकर हालचाल जाना था। 

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे थे सीएम योगी
बता दें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 20 अप्रैल 2020 को 89 साल की उम्र में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में हुआ था.उस समय कोरोना लॉकडाउन के प्रतिबंधों के चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे.  बता दें कि सीएम योगी सात भाई-बहन हैं. वह पांचवें नंबर के हैं. उनका पूरा परिवार पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचुर गांव में ही रहता है। 

ये भी पढ़ें :  UP में भारी बारिश के कहर को देखते हुए लिया गया फैसला, फिर बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां!

माता सावित्री देवी पौड़ी ​के पंचूर गांव में ही रह रही थी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पौड़ी ​के पंचूर गांव में ही रह रही थी। 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हो गया। सीएम योगी के परिवार में सात भाई बहन हैं। सीएम योगी चार भाइयों और तीन बहनों में से दूसरे नंबर के हैं। योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में ही रहता है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में तीन गुना बढ़ी महिला वर्कफोर्स, 44 हजार महिला पुलिसकर्मी: मुख्यमंत्री

सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उत्तराखंड के पंचूर गांव जाकर अपनी मां से मिलते रहे हैं और उनका हालचाल जानते रहे थे, फरवरी 2026 और मई 2022 में सीएम योगी ने गांव पहुंचकर अपनी मां से मुलाकात भी की। साथ ही उनका हालचाल जाना था। सीएम योगी अपने पैतृक गांव भी आ चुके हैं। परिजनों के विशेष निमंत्रण पर सीएम योगी गांव पहुंचे थे, तब सीएम योगी ने अपनी मां से मुलाकात की थी, जिसकी फोटो भी काफी वायरल हुई थी। परिवार की तरफ से भी माता जी के निधन की पुष्टि की गई है। जिसके बाद से उनके पैतृक गांव पंचूर में भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *