Breaking
20 Nov 2026, Fri

JPMorgan Chase पर बड़ा साइबर अटैक, थर्ड-पार्टी कंपनियों से ग्राहकों का डेटा चोरी

अमेरिका के बड़े बैंकों में शामिल JPMorgan Chase पर साइबर अटैक हुआ है. इस बार हैकर्स ने बैंक के साथ काम करने वाली थर्ड-पार्टी कंपनियों को निशाना बनाया. इस हमले में कुछ ग्राहकों का डेटा चोरी होने की बात सामने आई है. बैंक ने खुद इस साइबर अटैक की पुष्टि की है. हालांकि, राहत की बात यह है कि बैंकिंग सर्विस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है.

JPMorgan ने 19 नवंबर को इस साइबर अटैक की जानकारी दी. बैंक के मुताबिक, हैकर्स ने उसके कुछ थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स के सिस्टम में सेंध लगाई.

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट की खरी-खरी अब हाईकोर्ट के जजों का भी परफॉर्मेंस ऑडिट का समय...

ये कंपनियां बैंक को अलग-अलग तरह की सर्विस देती हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि हैकर्स इन कंपनियों के पास मौजूद कुछ कस्टमर्स की जानकारी तक पहुंचने में कामयाब रहे.

ग्राहकों का कौन-सा डेटा हुआ चोरी?
इस साइबर अटैक में कस्टमर्स के नाम और ईमेल एड्रेस जैसी जानकारी प्रभावित हुई है. बैंक ने अभी यह नहीं बताया है कि कुल कितने कस्टमर्स का डेटा चोरी हुआ है. साथ ही, बैंक ने यह भी साफ नहीं किया है कि किसी दूसरी तरह की संवेदनशील जानकारी तक हैकर्स की पहुंच हुई है या नहीं.

ये भी पढ़ें :  संगीत के माध्यम से हमेशा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ न्याय करने की कोशिश की: आयुष्मान खुराना

बैंक का कहना है कि जिन कस्टमर्स की जानकारी प्रभावित हुई है, उनसे सीधे संपर्क किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर कस्टमर्स को क्रेडिट मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी. इससे ग्राहक अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे.

बैंक अकाउंट और पैसों पर कितना खतरा?
इस खबर के सामने आने के बाद कस्टमर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनके बैंक अकाउंट और पैसे सुरक्षित हैं? JPMorgan ने फिलहाल कहा है कि इस घटना का उसके बैंकिंग सिस्टम और रोजाना के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है. बैंक की सर्विस पहले की तरह काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें :  दिवाली के दूसरे दिन मानाने वाला पर्व भाई दूज, जानें तारीख और महत्व

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह घटना 16 नवंबर को सामने आई तकनीकी गड़बड़ी से अलग है. उस समय सॉफ्टवेयर में आई समस्या के कारण कुछ कस्टमर्स को ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रांजैक्शन में परेशानी हुई थी.

फिलहाल बैंक इस पूरे मामले की जांच कर रहा है. हालांकि, अभी तक प्रभावित कस्टमर्स की सही संख्या और साइबर अटैक के पीछे शामिल हैकर्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *