Breaking
20 Nov 2026, Fri

झारखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वन फिल्म महोत्सव, रांची में मुफ्त एंट्री

 रांची
झारखंड के जंगलों की कहानी अब दुनिया देखेगी। वन्यजीवों की जिंदगी, जंगलों का संघर्ष, जलवायु परिवर्तन की चुनौती और प्रकृति संरक्षण के संदेश को सिनेमा के पर्दे पर उतारने की तैयारी है। खास बात यह है कि झारखंड पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के वन फिल्म महोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है।

इसके लिए देश-विदेश से 700 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां मिल चुकी हैं। यह उत्साह बताता है कि पर्यावरण और जंगलों की कहानियों को लेकर दुनिया की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें :  सरकार ने शंख एयर को ऑपरेशन शुरू करने की अनुमति दी, इंडिगो और एयर इंडिया को देगी टक्कर

वन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 'अरन्यक-2026 झारखंड वन फिल्म महोत्सव' 28 से 30 नवंबर तक रांची में आयोजित होगा। महोत्सव में चयनित करीब 50 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्मों को इंडियन कंपटीशन, क्यूरेटेड स्क्रीनिंग और इंटरनेशनल स्क्रीनिंग श्रेणियों में दिखाया जाएगा।

इस महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान इसलिए भी मिल रही है, क्योंकि पोलैंड, तुर्किये, ग्रीस, ताइवान, अजरबैजान, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से भी फिल्में भेजी गई हैं। इनमें जंगल, वन्यजीव, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर समुदायों के जीवन से जुड़ी कहानियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  पुराना चालान भरना अब आसान: घर बैठे डिजिटल लोक अदालत में ऐसे करें निपटारा (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने कहा कि 700 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां मिलना उत्साहजनक है। यह साबित करता है कि पर्यावरणीय मुद्दों पर आधारित सिनेमा के दर्शक पूरी दुनिया में हैं।

महोत्सव फिल्मकारों, पर्यावरणविदों, शोधकर्ताओं, वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और सिनेमा प्रेमियों को एक मंच पर लाएगा। महोत्सव में डाक्यूमेंट्री और एनिमेशन फिल्मों के साथ झारखंड और देश के अन्य हिस्सों की चर्चित फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग भी होगी।

ये भी पढ़ें :  मथुरा बना साइबर ठगों का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 40 शातिर गिरफ्तार

इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ झारखंड की प्राकृतिक विरासत और स्थानीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। दर्शकों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निश्शुल्क रहेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *