नेशनल हाईवे-45 पर भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार मध्य रात्रि करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक पर एमपी 20 एसबी 1200 नंबर लिखा है। शहपुरा से जबलपुर की ओर आ रहा मक्का से लोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खैरी बंधा क्षेत्र स्थित राज फैमिली ढाबा में जा घुसा।
रात के समय ढाबे के बाहर कुछ लोग ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने ढाबे के बाहर खड़ी एक बोलेरो, एक कार और एक पिकअप वाहन को रौंदते हुए वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया।
हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक भी पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में ढाबा कर्मचारी खैरी निवासी धर्मेंद्र, शराब दुकान कर्मचारी मोनू व बलराम (निवासी भिंड-मुरैना) शामिल है। हादसे में राज फैमिली ढाबा के संचालक राजा साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3-4 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए
आधी रात को हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक की चपेट में आने से 3-4 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com