Breaking
20 Nov 2026, Fri

भोपाल में बीच सड़क पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, कार घुमाकर बीयर की बोतल लेकर झूमता दिखा

भोपाल
 बीच सड़क पर रात के अंधेरे में एक कार गोल-गोल घूम रही है। कार की छत पर एक युवक हाथ में बीयर की बोतल लेकर झूम रहा है। बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है कि आशिक मिलेगा ना हम सा कोई और इसका वीडियो शूट किया जा रहा है।

भोपाल का बताया जा रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कार का दोनों दरवाजा भी खुला दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भोपाल का है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक सरेआम सड़क पर ऐसी हरकत कर रहा है। साथ ही बगल से गाड़ियां गुजर रही हैं। लेकिन पुलिस को इसकी खबर नहीं थी।

ये भी पढ़ें :  NIA ने भोपाल में तीन जगह मारी रेड, डिजिटल डिवाइस भी मिले, संदिग्ध सामग्री मिली

वीडियो का लोकेशन नहीं पता चला
हालांकि इस वीडियो को लोकेशन पता नहीं चल पाया है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो भोपाल का ही है। गाड़ी के अंदर कोई ड्राइवर भी नहीं है। दोनों दरवाजे भी खुले हैं। ऐसे में अनहोनी की भी आशंका है। अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें :  अनूपपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु, एक गम्भीर

बेपरहवाह है युवक
वीडियो में दिख रहा युवक इन सारी चीजों से बेपरहवाह दिखता है। वह अपनी धुन में बीयर की बोतल लेकर मस्त दिख रहा है। फिल्मी गानों पर वह रील शूट करने में मस्त दिख रहा है। गुरुवार को इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग एमपी पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में SIR समीक्षा में बड़ी लापरवाही, कलेक्टर ने BLO और सुपरवाइजर को सस्पेंड किया

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में रील बनाने को लेकर लगातार ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं। कई मामलों में पहचान होने उनके खिलाफ कार्रवाई भी होती है। लेकिन इस वीडियो वाले की पहचान अभी नहीं हुई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *