Breaking
19 Nov 2026, Thu

UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन

वाशिंगटन
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की सेना पर तीखा हमला बोला है. भारत के राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना देश की प्राकृतिक संपदा का इस्तेमाल जनता की भलाई के बजाय अपने फायदे के लिए कर रही है. प्राकृतिक संसाधनों पर संयुक्त राष्ट्र के एक सत्र में बोलते हुए भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की उस तस्वीर का जिक्र किया, जिसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खनिज पत्थरों से भरा लकड़ी का बॉक्स दिखाते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  SP MLC के विवादित बयान से गरमाई UP की सियासत, बोले- अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो...

भारतीय राजदूत ने कहा कि पिछले साल सितंबर में मुनीर विदेशी नेताओं को खनिज पत्थरों से भरा बॉक्स दिखा रहे थे. यह प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में पाकिस्तानी सेना की सीधी भूमिका का संकेत है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों का भला तभी होगा, जब वहां के असली शासक यानी सेना देश के संसाधनों का इस्तेमाल जनता के हित में करेंगे, न कि अपना फायदा बढ़ाने के लिए.

मुनीर-शहबाज ने ट्रंप को दिखाया मिनरल बॉक्स
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ आसिम मुनीर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मुलाकात के दौरान व्हाइट हाउस ने एक तस्वीर जारी की थी. इसमें मुनीर ट्रंप को दुर्लभ खनिजों से भरा बॉक्स देते दिखे थे, जबकि शहबाज पीछे खड़े थे. पाकिस्तान अमेरिका से निवेश हासिल करने के लिए अपने खनिज भंडार को सामने रख रहा था.

ये भी पढ़ें :  अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर तुर्किए का बयान आया, हमारा हाथ नहीं, यह बयान भ्रम फैलाने जैसा

इसी दौरान पाकिस्तानी सेना से जुड़ी फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन ने अमेरिकी कंपनी यूएस स्ट्रेटेजिक मेटल्स के साथ रणनीतिक खनिजों की खोज के लिए 500 मिलियन डॉलर का समझौता किया था. अक्टूबर 2025 में पाकिस्तान ने अमेरिका को दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिजों की पहली खेप भी भेजी थी.

भारतीय राजदूत ने खनिज संपदा पर सेना के नियंत्रण को खैबर पख्तूनख्वा में प्रांतीय सरकार हटाने और गवर्नर शासन लगाने से भी जोड़ा. इस इलाके में सोने समेत कई खनिजों के भंडार हैं. उन्होंने कहा कि भारत में खनन कंपनियों को स्थानीय समुदायों के विकास के लिए फंड देना होता है. अंत में उन्होंने पाकिस्तान की सेना को पड़ोसी देशों में तनाव फैलाना बंद करने की नसीहत दी और कहा कि इसका नुकसान अब पाकिस्तान को ही उठाना पड़ रहा है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *