Breaking
19 Nov 2026, Thu

राजस्थान बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी का बड़ा खुलासा, 28 पाकिस्तानी हैंडलर्स नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त

बीकानेर
ड्रोन से बॉर्डर पर हथियार, मादक पदार्थ और विस्फोटक की खेप भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैडलर को पुलिस ने विभिन्न मामलों में नामजद कर लिया है। इनका रिकॉर्ड जुटाने के साथ अब इनका डेटा केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों से साझा किया जाएगा। साथ ही देश की सुरक्षा में सेंध के इस मामले में सहयोग करने वालों की जमीनों का भी चिह्नीकरण का काम शुरू किया गया है। तस्करी के ड्रोन उतारने में इस्तेमाल की जाने वाली जमीनों को जल्द ही 'रकबाराज' यानी सरकारी घोषित करने की तैयारी कर ली गई है। पाक हैंडलर्स ने बॉर्डर के आसपास अपना नेटवर्क बना लिया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से तस्कर खेतों में ड्रोन की डोपिंग करवाते हैं।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस को खुली चुनौती, हमारे डेढ़ साल के कार्यकाल का हिसाब उनके पांच साल के शासन पर भारी : सीएम भजनलाल

सूचना मिलती है तो भी खेत या जमीन के मालिक पर पुलिस की नजर नहीं होती, लेकिन 12 अक्टूबर की रात हुई तीन ड्रोपिंग के बाद पुलिस सभी मामलों में यह पता कर रही है कि जमीन मालिक की ओर से पुलिस को ड्रोपिंग की सूचना दी गई थी या नहीं। तस्करों को सहयोग करने के मामलों में जमीन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह है भारतीय सीमा में ड्रोन ड्रॉपिंग वाले वाले पाकिस्तानी हँडलर्स
बीकानेर के खाजूवाला में नामजद, चिता-मुख्य सप्लायर, बिल्ला जट्टा-ड्रोन पायलेट, अली-ड्रोन पायलेट।
श्रीगंगानगर के थाना रावला : शाह चाचा लाहौर, उमर चाचा, गंजा, अहमदीन चाया, अली मरूफ उर्फ डोगर उर्फ लंबरदार, बक्सी पाकिस्तान।
समेजा कोठी थाने में पाकिस्तानी तस्कर खानजी, वीरजी, हसन, अली, अहमद उर्फ चाचा।
श्रीकरणपुर थाने में पाक तस्कर वीरजी।
जैतसर थाने में याकूब, चाचा, वीरू, शिंदा।
रामसिंहपुर थाने में अली, जग्गा, शाहजी, हार्टबेल, चीस यूकेस, जसकरन वाहला, पवन भाही।
हनुमानगढ़ जक्शन थाने में अलीजट व गोलूवाला थाने में याकूब।

ये भी पढ़ें :  यूपी में राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले, मुफ्त राशन के बाद अब फ्री इलाज का लाभ

पुलिस के निशाने पर तस्करों के मददगार
ड्रोन से तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की जांच अब तक तस्करी में लिप्त अपराधियों तक ही रहती थी। सीमा पार से मौत का सामान भेजने वालों का कोई पता नहीं चल पाता था। ऐसे में सीमा पार दहशतगर्दों की संख्या लगातार बढ़ती गई। पुलिस ने अब पुरानी फाइलें भी खंगाल ली है। उनमें पता किया जा रहा है कि गिरफ्तार तस्करों का मददगार कौन रहा। यहां तक उनके रुकने के ठिकानों के साथ उनकी किसी भी तरह की मदद करने वालों को मामलों में नामजद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर में आंधी-तूफान से अनिरुद्धाचार्य का पंडाल तहस-नहस हो गया, कई हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट

पुलिस पुलिस ने पाक हैंडलर्स को नामजद किया ने ड्रोन ड्रॉपिंग में 28 है। यह पता करवाया जा रहा है कि जमीन मालिक की तो इसमें मिलीभगत नहीं है। अगर ऐसा पाया जाएगा तो उसकी जमीन को 'रकबाराज' घोषित करवाया जाएगा। ओमप्रकाश, आइजी, बीकानेर रेंज

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *