Breaking
19 Nov 2026, Thu

दिल्ली की 1500 ऐतिहासिक इमारतों का खुलेगा राज, QR कोड स्कैन करते ही जान सकेंगे पूरा इतिहास

नई दिल्ली
दिल्ली की किसी पुरानी गली से गुजरते हुए कभी मन में सवाल आया है कि यह इमारत कितनी पुरानी है या इस बाजार का इतिहास क्या है? अब ऐसे सवालों के जवाब मोबाइल पर मिल सकेंगे। दिल्ली की करीब 1500 ऐतिहासिक इमारतों, पुरानी गलियों और पारंपरिक बाजारों की पहचान कर उनका इतिहास दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  टीकमगढ़ में कांग्रेस विधायक के बंगले में नौकरानी की मौत, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान

क्यूआर कोड वाले बोर्ड लगाए जाएंगे
इन जगहों पर क्यूआर कोड वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। इन्हें स्कैन करते ही लोग संबंधित जगह की पूरी कहानी जान सकेंगे। डीडीए और इंटैक के दिल्ली चैप्टर ने 16 नवंबर को 'रीडिस्कवरिंग दिल्ली: कनेक्टिंग पीपल, प्लेसेज एंड हेरिटेज' पहल के लिए एमओयू किया है। एलजी टी एस संधू के निर्देश पर शुरू हुई इस पहल के दौरान डीडीए के वाइस चेयरमैन एन. सरवण कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  सहारनपुर जिले में तकनीकी खराबी के कारण सेना के 'अपाचे' हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

कम चर्चित इमारतों का इतिहास भी देखने को मिलेगा
इसमें सिर्फ लाल किला या कुतुब मीनार जैसे प्रसिद्ध स्मारक ही नहीं, बल्कि कम चर्चित इमारतों, पुरातात्विक अवशेषों, पुरानी गलियों और पारंपरिक बाजारों को भी शामिल किया जाएगा। इंटैक पुराने दस्तावेजों, तस्वीरों और ऐतिहासिक रिकॉर्ड के जरिए इनकी जानकारी जुटाएगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *