Breaking
19 Nov 2026, Thu

पुलिस से बचने के लिए ट्रक से मारी टक्कर, ₹96 लाख की 1075 पेटी अवैध शराब जब्त

भोपाल

 अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर निशातपुरा पुलिस ने एक तेज रफ्तार ट्रक का पीछा किया तो चालक ने भागने के दौरान आधार अस्पताल के पास एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद भी वह नहीं रुका। पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा और पीपुल्स मॉल के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। तलाशी ली तो उसमें 1075 पेटी अंग्रेजी शराब भरी मिली। पुलिस ने करीब 9700 लीटर शराब और ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

करोंद चौराहे से भागा था ट्रक, मंडीदीप का रहने वाला है आरोपित चालक

ये भी पढ़ें :  संस्कार युक्त शिक्षा से ही प्राप्त की जा सकती हैं उंचाईयाँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

एसीपी शशांक जैन ने बताया कि 18 नवंबर की रात वायरलेस पर सूचना मिली थी कि एक ट्रक गांधीनगर से तेज रफ्तार में करोंद की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने करोंद चौराहे पर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका और आगे बढ़ गया।

इसी दौरान आधार अस्पताल के पास उसने एक कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने पीछा कर पीपुल्स मॉल के पास ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी में 90, 180 और 750 एमएल की कुल 1075 पेटियां मिलीं।

शराब के परिवहन और खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने करीब 96 लाख रुपये की शराब और 20 लाख रुपये कीमत का ट्रक जब्त किया है। चालक की पहचान रामकिशन बमोरिया (38), निवासी मंडीदीप, जिला रायसेन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब शराब के स्रोत, खेप कहां पहुंचाई जानी थी और तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें :  Ladli Behna Scheme : सवा करोड़ बहनों के खातों में आएंगे एक-एक हजार रुपये, आज सीएम जबलपुर से करेंगे ट्रांसफर

एक्सीडेंट का केस भी दर्ज

ट्रक चालक के खिलाफ अवैध शराब परिवहन के साथ एक्सीडेंट का मामला भी दर्ज किया गया है। ट्रक की टक्कर से कार सवार को सामान्य चोट आई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

रूट और दस्तावेजों को लेकर संदेह

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आरोपित चालक ने पुलिस को बताया कि वह रायसेन रोड स्थित सोम डिस्टलरी की फैक्ट्री से शराब कंपनी के खजूरी सड़क स्थित गोदाम ले जा रहा था। हालांकि, उसने 16 नवंबर की तारीख के परिवहन दस्तावेज दिखाए। इसके अलावा, उसने जिस रूट से आने की बात कही, ट्रक उस रास्ते के बजाय उल्टी दिशा से आ रहा था। पुलिस इन तथ्यों की जांच कर रही है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *