Breaking
19 Nov 2026, Thu

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, जबलपुर, 10 जून, 2023

जबलपुर। ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार 10 जून को यानी आज संस्कारधानी जबलपुर से सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे। सीएम चौहान ने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ में 10 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रुपये अंतरित किए जाएंगे।

प्रदेश में उत्सवी माहौल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि “मैं बहन-बेटियों के सारे आंसू पी जाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि उनका जीवन सुख-आनंद और प्रसन्नता से भरा हो। उन्हें आगे बढ़ने के सारे मौके मिलें।” रोजमर्रा के जीवन की छोटी-मोटी जरूरतों और मन की इच्छा का खर्चा, बहनें बिना चिक-चिक, बिना रोका-टोकी और बिना कठिनाई के कर सकें, इसीलिए उन्हें हर महीने 1000 रुपये उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना आरंभ की गई। बहनों का आत्म-सम्मान भी बढ़ेगा और आत्म-विश्वास भी।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने ऐतिहासिक निर्णयों और जनहितैषी पहलों का करेंगे शुभारंभ

नर्मदा जयंती पर हुई शुरुआत

मुख्यमंत्री चौहान ने नर्मदा जयंती और नर्मदापुरम के गौरव दिवस 28 जनवरी 2023 को प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लागू करने की घोषणा की थी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहनों को प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे। यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो वह पहले की तरह मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म-दिन पांच मार्च को भोपाल के जम्बूरी मैदान से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू करने और उसके कार्यक्रम की घोषणा की।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश-ग्‍वालियर में अब तानसेन थीम पर हो रहीं शादियां, संगीतज्ञ कर रहे मनोरंजन

यह है पात्रता

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम है, जिनके पास पांच एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकरदाता नहीं है ऐसे परिवारों की 23 से 60 आयु वर्ग की बहनों के बैंक खातों में प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये डाले जाएंगे। योजना में परिवार का आशय पति-पत्नी और बच्चे हैं। जिन बहनों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने में मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने योजना में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बहन कविता का आवेदन स्वयं भरवाया। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए समग्र आईडी नम्बर और आधार नम्बर जरूरी है। मूल निवासी और आय प्रमाण पत्र आदि की आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, 13 टावर की जगह पहले बनेंगे दो भवन

बताशे, आतिशबाजी और व्यंजनों से आज का दिन बनेगा यादगार 

प्रदेश में लाडली बहनों के बैंक खातों में पैसा आने की खुशी अलग-अलग तरीके से अभिव्यक्त होगी। दतिया में बहनों ने आंनद उत्सव मनाने का सोचा है। महिलाएं घर से व्यंजन बना कर लाएंगी, बच्चे सितोलिया और अन्य स्थानीय खेल खेलेंगे और सब मिल बैठकर बैंड और डीजे के साथ उत्सवी वातावरण में व्यंजनों का आनंद लेंगे। उज्जैन जिले की कई पंचायतों में नुक्कड़ नाटक होंगे। टीकमगढ़ में लोक गीतों का कार्यक्रम रखा गया है। मंदसौर में कलश यात्रा निकलेगी। विदिशा के कई गाँवों में बताशे बांट कर, महिलाओं को साफा बांधकर और आतिशबाजी के साथ इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाया जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *