Breaking
20 Nov 2026, Fri

जीतू पटवारी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर CM मोहन यादव का तंज, बोले- दिल्ली से होता है फैसला

भोपाल 

 राज्य की बीजेपी सरकार और संगठन इन दिनों कांग्रेस पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव और ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसकी कमान संभाली है। सीएम खासतौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को घेर रहे हैं। बीजेपी की बैठक में भी उन्होंने तीखे तेवर दिखाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि वहां प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी सीधे दिल्ली से होता है। सीएम मोहन यादव का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर यह जवाबी हमला माना जा रहा है। पटवारी जब तब सीएम की नियुक्ति पर कमेंट करते हैं। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चयन प्रक्रिया पर ही सवाल उठाते हुए पटवारी को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  छिंदवाड़ा की प्रतिभाएं पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में निगम-मंडल के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की गुरुवार को अहम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ सीएम मोहन यादव ने भी सहभागिता की। बीजेपी की इस बैठक में उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार वर्तमान में रोजगार के सबसे अधिक अवसर खड़े करने वाला राज्य है। भाजपा सरकार पीएम मोदी के विजन के मुताबिक गरीब, युवा, महिला और किसान कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल और मुख्यमंत्री 14 शिक्षकों को प्रदान करेंगे राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार

बैठक में सीएम मोहन यादव ने सभी से आह्वान किया कि ‘सेवा दूत अभियान’ के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं, स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज में विद्वेष फैलाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। कांग्रेस के इन हथकंडों को भी जनता के सामने उजागर करें।

ये भी पढ़ें :  चांदी की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल: खुलते ही ₹6000 की तेजी, क्या सच साबित हो रही रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। दूसरों पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव नहीं होता, दिल्ली से सीधे आदेश जारी कर दिए जाते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *