Breaking
20 Nov 2026, Fri

जेम्स बॉन्ड की बॉन्ड गर्ल नहीं बनीं अमांडा सेफ्राइड, पूछा- क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हूं?

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करेंगे। बीते दिनों उनके नाम का आधिकारिक एलान किया गया। तमाम लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया। जेम्स बॉन्ड के लिए एक्टर का नाम फाइनल होने के बाद से ही बॉन्ड गर्ल को लेकर अटकले लग रही हैं। इसे लेकर वैराइटी ने एक लिस्ट जारी की, जिसमें उन एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं जिन्हें बॉन्ड गर्ल बनाया जा सकता है।

अमांडा सेफ्राइड के कमेंट ने शुरू की नई बहस
जेम्स बॉन्ड के लिए पैटिनसन के नाम का एलान होने के बाद यह इंटरनेट पर यह बहस चल रही है कि बॉन्ड गर्ल कौन हो सकती है? हॉलीवुड की चर्चित फ्रैंजाइजी में बॉन्ड गर्ल की एक संभावित शॉर्टलिस्ट भी सामने आई है। इसमें अमांडा सेफ्राइड का नाम नहीं है। इस पर अभिनेत्री ने चुटकी ली है। उन्होंने इस पर कमेंट कर पूछा, 'क्या मैं ज्यादा बूढ़ी हो गई हैं'? उनकी इस टिप्पणी ने नेटिजंस का ध्यान खींचा है और अब उम्र को लेकर एक बहस शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें :  PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज, JKJAAC ने 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक घोषित किया प्रोटेस्ट वीक

पैटिनसन और सेफ्राइड की उम्र बराबर
बता दें कि जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने के लिए चुने गए रॉबर्ट पैटिनसन की उम्र 40 वर्ष है। अमांडा सेफ्राइड भी 40 वर्ष की हैं। वैराइटी की संभावित बॉन्ड गर्ल की सूची में जब उनका नाम नहीं शामिल हुआ और उन्होंने इस पर सवाल किया तो कई सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पक्ष में आ गए हैं। लोग कह रहे हैं कि जब एक एक्टर 40 की उम्र में यह रोल कर सकता है तो एक उसी उम्र की अभिनेत्री बॉन्ड गर्ल क्यों नहीं बन सकती? कुछ यूजर्स ने कहा कि पैटिनसन से अमांडा सिर्फ छह महीने बड़ी हैं।

ये भी पढ़ें :  सलमान खान का बड़ा दिल! 'मातृभूमि' की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां

मेकर्स ने नहीं की कोई आधिकारिक घोषणा
बता दें कि वैराइटी ने 19 हीरोइनों की एक संभावित लिस्ट पब्लिश की, जो फिल्म में पैटिनसन के अपोजिट रोल कर सकती हैं। इस लिस्ट में जेंडाया, फ्लोरेंस पुघ, सिडनी स्वीनी, मार्गोट रॉबी, मार्गरेट क्वाली और अन्या टेलर-जॉय के नाम शामिल किए गए हैं। वैराइटी के इसी सोशल मीडिया पोस्ट पर सेफ्राइड ने कमेंट किया, जो अब वायरल हो रहा है।
पैटिनसन की को-स्टार कौन होगी, इसे लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। न ही फिल्म के टाइटल, रिलीज डेट या इसके शूटिंग शेड्यूल को लेकर कोई जानकारी सामने आई है।

उम्र संबंधी भेदभाव पर पहले भी कस चुकी हैं तंज
फिलहाल तो अमांडा सेफ्राइड के कमेंट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ ने सेफ्राइड का सपोर्ट किया, वहीं कुछ ने बॉन्ड फिल्मों में उम्र और कास्टिंग को लेकर चल रही बहस पर अपने विचार रखे हैं।
बता दें कि सेफ्राइड इससे पहले भी हॉलीवुड में उम्र बढ़ने को लेकर मजाक कर चुकी हैं। जिमी फॉलन के शो में आने के दौरान उन्होंने फैंस के सुझावों पर बात की थी कि सबरीना कारपेंटर 'मम्मा मिया 3' में उनकी बेटी का रोल कर सकती हैं और मजाक में कहा कि वह अब बूढ़ी हो गई हैं।
बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी सेफ्राइड ने यह भी बताया कि मां बनने के बाद उन्हें मिली भूमिकाओं पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब ज्यादातर मां के रोल के लिए ही चुना गया। उन्होंने हॉलीवुड को इस बदलाव का क्रेडिट दिया।

ये भी पढ़ें :  अगस्त में कुंभ राशि वालों की बढ़ेगी तरक्की, नौकरी-व्यापार में मिलेंगे नए अवसर

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *