Breaking
20 Nov 2026, Fri

भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन के लिए 340 घर-दुकानों पर संकट, हटाए जाएंगे निर्माण

भोपाल 

भोपाल में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की ब्लू लाइन (Bhopal Metro Blue Line) जहांगीराबाद में सबसे बड़ा झटका देने जा रही है। जहांगीराबाद बाजार और रहवासी क्षेत्र में एक किमी लंबाई तक का हिस्सा तोडना तय कर दिया है। 340 निर्माण तय है, इनमें से 12 के बाद पूरे दस्तावेज है। मेट्रो रेल कारपोरेशन से लेकर जिला प्रशासन और निगम अमले की ओर से लोगों को अपने परिसर खाली कर शिफ्ट होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

तीन दिन में जगह खाली करने का कहा जा रहा है। घर- दुकान टूटेंगे लोगों ने मान लिया है। कार्रवाई से पहले ही अपने घर-दुकान से कीमती व काम के सामान को ले जाना शुरू कर दिया। खुद ही अपने शेड हटा रहे है। प्रशासन की टीम ने यहां बुलडोजर की कार्रवाई तय कर दी थी, लेकिन दो दिन पहले सांसद आलोक शर्मा की क्षेत्र में ही संयुक्त बैठक के बाद कुछ समय मिला है। मुआवजा और अन्य मामलों पर चर्चा चल रही है।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश ATS ने छांगुर और नसरीन पर ले सकती है बड़ा फैसला, कई राज खुलने बाकी

कमर्शियल कॉम्प्लेक्स से होगी एंट्री
ब्लू लाइन भदभदा से रत्नागिरी तिराहे तक 1
3 किमी लंबाई में है। रोशनपुरा से राजभवन रोड पर होते हुए ये जहांगीराबाद में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स से एंट्री करेगी ओर पूरे बाजार की दुकान-मकानों के अंदर से होते हुए आगे मुख्यमार्ग से अशोका गार्डन प्रभात चौराहा की ओर निकल जाएगी। एक निजी अस्पताल व माता मंदिर का हिस्सा भी इसमें जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  सीएम हेल्पलाइन एवं संबल योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही स्वीकार्य नहीं : श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन

ऐसे समझें स्थिति

    यहां रहने वाले रवि सक्सेना का कहना है कि पिताजी ने 65 साल पहले ये मकान बनाया था। हम तीन भाइयों का परिवार है और घर के पूरे वैध दस्तावेज है। उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए हम लगातार चर्चा कर रहे हैं।
    साड़ी की दुकान संचालित करने वाले हरिओम परचवानी कहते हैं, 35 साल में बाजार विकसित हुआ। अब इसे खाली करा रहे। कारोबार खत्म हो जाएगा।
    शू-शॉप संचालक सादिक अली के अनुसार पूरा जीवन दुकान को दिया, अब मन चिंता है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश की शैक्षिक सुशासन प्रक्रियाएँ राष्ट्रीय नीति में होंगी शामिल

ब्लू लाइन

    13 किमी लंबाई में भदभदा से रत्नागिरी तिराहे पर

    14 मेट्रो स्टेशन इसमें प्रस्तावित है

    1100 करोड़ रुपए में इसका सिविल काम पूरा होगा

    2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *