Breaking
10 Nov 2026, Tue

रश्मि देसाई के पूर्व पति नंदीश सिंह संधू ने की नई सगाई, जानिए उनकी मंगेतर कौन हैं

मुंबई

टीवी की फेमस एक्ट्रेस रश्मि देसाई  के एक्स हस्बैंड टीवी एक्टर नंदीश सिंह संधू ने एक बाद फिर से सगाई कर लिया है. उन्हें एक्ट्रेस कविता बनर्जी से प्यार हो गया है. एक्टर ने अपनी सगाई की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं.

बता दें कि नंदीश सिंह संधू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर कविता बनर्जी  से सगाई की फोटो शेयर किया है. इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन भी लिखा- ‘हाय पार्टनर‘. आगे अंगूठी और हार्ट इमोजी बनाया गया है और रेडी लिखा है.

ये भी पढ़ें :  ChatGPT का बड़ा धमाका! नया हेल्थ फीचर लॉन्च, क्या डॉक्टरों की जगह ले पाएगा AI?

कौन है कविता बनर्जी?
एक्टर नंदीश सिंह संधू की मंगेतर कविता बनर्जी की बात करें तो वह टीवी और फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं. कविता ने टीवी सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ में अभिनय किया. इसके अलावा भी कुछ और सीरियल किया है. साथ ही वह फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में भी नजर आईं. इसके अलावा वेब सीरीज ‘हिचकी एंड हुकअप्स’ का भी हिस्सा रहीं.

ये भी पढ़ें :  अब किसी और के हाथ नहीं लगेंगी आप की चैट, WhatsApp का बड़ा अपडेट

साल 2015 में रश्मि देसाई और नंदीश सिंह संधू का हुआ था तलाक
बता दें कि रश्मि देसाई और नंदीश सिंह संधू की मुलाकात सीरियल ‘उतरन’ के सेट पर हुई थी. दोनों के बीच यहीं से प्यार हुआ फिर साल 2012 में दोनों ने शादी कर लिया. लेकिन साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद रश्मि देसाई ने नंदीश सिंह संधू पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था.

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *