Breaking
11 Nov 2026, Wed

बिलासपुर में अमूल-गोवर्धन समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल, मचा हड़कंप

बिलासपुर.

दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले में करीब एक महीने पहले 9 संस्थानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के सभी नमूने प्रयोगशाला जांच में फेल हो गए हैं।

इनमें अमूल, गोवर्धन और वचन ब्रांड के घी के सैंपल भी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य विभाग संबंधित संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बीजापुर जिले में पहली बार किसी डीजी ने बिताई रात, बैठक कर सीआरपीएफ जवानों का बढ़ाया हौसला.

घी, पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने फेल
खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न संस्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए रायपुर स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में घी के अलावा पनीर, दही, अंडा करी, चना और पोहा के नमूने भी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच में अमूल, गोवर्धन और वचन ब्रांड के घी के नमूनों में भी गुणवत्ता संबंधी खामियां सामने आई हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संस्थानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ का पहला ऑपरेशन : डाक्टरों ने छाती की हड्डी और मास से बनाई श्वास नली, हाई टेंशन तार से चिपक गया था मासूम

अलीमेंटो कैफे, सेलेस्टी और अलाकार्ट के पनीर सैंपल भी फेल
खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार, नेशनल डेयरी, अलीमेंटो कैफे, अलाकार्ट, अमृतुल्य फूड एंड बेवरेजेस और सेलेस्टी रेस्टोरेंट से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए रायपुर की प्रयोगशाला भेजे गए थे। प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद विभाग ने ये नमूने लिए थे। जांच रिपोर्ट में सभी पनीर के नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 अफसरों के तबादले, पूरी लिस्ट जारी

रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
खाद्य पदार्थों के सभी नमूनों के जांच में फेल होने के बाद अब खाद्य विभाग संबंधित संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगा। दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सामने आई इस रिपोर्ट ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *