समर्थ जुरेल बर्थडे पार्टी में अंकिता और निया का डांस देख लोगों ने बिचकाया मुंह

मुंबई

'लाफ्टर शेफ्स 2' में अपनी अतरंगी हरकतों से लोगों को हंसाने-गुदगुदाने वाले समर्थ जुरेल ने 30 अप्रैल को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें 'बिग बॉस 17' से लेकर उनके तमाम टीवी शोज से जुड़े कलाकार पहुंचे थे। इस दौरान अंकिता लोखंडे और निया शर्मा भी आई थीं, जिनके सिजलिंग आउटफिट्स ने सबका ध्यान तो खींचा ही। उनकी डांस परफॉर्मेंस पर भी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अंदर के तमाम वीडियोज सामने आए हैं, जिससे नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :  31 अगस्त का राशिफल: सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?

निया शर्मा और अंकिता लोखंडे पहले भी साथ में पार्टीज करती दिखी हैं और जमकर दोनों ने धमाल भी मचाया है। अब समर्थ जुरेल की बर्थडे पार्टी के इनसाइड वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। दोनों सारी टेंशन छोड़कर, मस्त मगन होकर थिरक रही हैं। ठुमके लगा रही हैं। बादशाह के गाने 'Wakhra Swag' पर उनका ये मस्तीभरा वीडियो हर किसी को आंखें चार करने पर मजबूर कर रहा है।

ये भी पढ़ें :  स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में मनीष गोयल की एंट्री

अंकिता लोखंडे और निया शर्मा के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'निया शर्मा ओर्रर अंकिता लोखंडे का नंबर वन डांस वीडियो लगा भाई डाउनलोड का लिंक भेजें।' एक ने लिखा, 'एकदम छपरी।' एक ने लिखा, 'कपड़े अच्छे पहनों।' एक ने लिखा, 'स्वैग नहीं, बेशर्मी है।' एक ने लिखा, 'दोनों फ्लॉप हो गई हैं इसलिए अब यही करेंगी।' एक ने लिखा, 'क्या बोला डॉक्टर ने? कब तक ठीक होगे दोनों?' एक ने लिखा, 'अमीर लोगों का मुजरा।'

ये भी पढ़ें :  जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: रस्सी खींचने से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और महत्व

अंकिता लोखंडे के कुछ वीडियोज और सामने आए हैं। एक में वह अकेले ही डांस वीडियो रिकॉर्ड करवाती हैं और तभी भारती सिंह की एंट्री होती है और वो उनके साथ ठुमकने लगती हैं। जिसे देख सबकी नजर एक्ट्रेस से हटकर कॉमेडियन पर अटक जाती है और हर कोई उनकी तारीफ करने लगता है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने मुनव्वर फारूकी के साथ भी ठुमके लगाए। हालांकि इस दौरान भी अंकिता को लोगों ने नापसंद किया। और ओवरएक्टिंग की दुकान कहा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment