कायस्थ समाज बुद्धिजीवी समाज के तौर पर अपनी पहचान रखता है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कायस्थ समाज बुद्धिजीवी समाज के तौर पर अपनी पहचान रखता है। इस समाज के लोग पढ़े-लिखे और संस्कारित होते हैं, जो समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल चित्रांश परिवार द्वारा आयोजित भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  बांधवगढ़ की बाघिन का रिश्ता तय, राजस्थान में होगी विदाई हेलीकॉप्टर से, मुकुंदरा हिल टाइगर रिजर्व में शिफ्ट

मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रांश परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिवर्ष आने का अवसर मिलता है। इस प्रकार के आयोजन समाज को दिशा देने और सशक्त करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि रीवा का विकास सभी के सहयोग से ही संभव हो रहा है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कायस्थ समाज द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया तथा वरिष्ठ नागरिक का सम्मान किया।

ये भी पढ़ें :  पाचोरी गांव में छापा मार कर पुलिस ने फिर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, छह पिस्टल सहित 14 हथियार किए बरामद

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment