रतलाम विधायक ने किया ऐसा डांस की होने लगे ट्रेंड, एमएलए मथुरालाल डामर ने पोती की शादी में जमकर बजाए ढोल

रतलाम
 मध्य प्रदेश के रतलाम ग्रामीण से विधायक मथुरालाल डामर का इन दिनों अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. 70 की उम्र पार कर चुके विधायक मथुरालाल डामर का जमकर ढोल बजाते और डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है.

मौका था विधायक जी पोती की शादी का, जहां उन्होंने आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल बजाकर और बाना (पुरुषों द्वारा डांडिया खेलना) खेलकर जमकर जश्न मनाया है. विधायक जी के इस खास अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें :  मध्‍य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में दिसंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए अभी से तीन हजार से ज्यादा बुकिंग कोर और बफर जोन के लिए हो चुकी

दिल खोल कर नाचे विधायक मथुरालाल

दरअसल, विधायक मथुरालाल डामर ने खुद अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "मैं सरकार में जिम्मेदारी निभाता हूं, लेकिन आज दिल एक दादा का है. पोती की शादी में खूब ढोल बजाया और अपनों के साथ दिल खोल कर नाचा. खुशियों के इन पलों में एक नेता नहीं केवल एक पिता और दादा हूं." इस पोस्ट को लोगों की सराहना भी मिली और वीडियो को लोगों ने शेयर भी किया.

ये भी पढ़ें :  भोपाल-इंदौर में दूध महंगा: 1 अप्रैल से होम डिलीवरी पर 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

परिवार के साथ जमकर मनाया जश्न

गौरतलब है कि रतलाम ग्रामीण से भाजपा विधायक मथुरालाल डामर अधिकारियों द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने से नाराज होने और भड़कने की कई खबरें आती रहती है, लेकिन ढोल बजाने और आदिवासी परम्परा के अनुसार डांस कर मस्ती करने यह वीडियो पहली बार सामने आया है.

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 40 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

70 वर्षीय भाजपा विधायक के डांस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी है. हालांकि, मौका खुशी का था और विधायक मथुरालाल डामर ने एक दादा के रूप में परिवार के साथ जमकर जश्न मनाया.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment