पाकिस्तान का ऑपरेशन ‘बुनयान उल मरसूस’, जानें क्या है इसका मतलब

नई दिल्ली

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस (Operation Bunyan Ul Marsoos) शुरू कर दिया है. इस ऑपरेशन के तहत वह भारत के रिहायशी इलाकों पर बीती रात से लगातार हमला कर रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने अपने इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस दिया है, जिसका मतलब है- शीशे जैसी मजबूत दीवार यानी एक ऐसी दीवार जो बहुत मजबूती से रक्षा करती है. इस नाम के साथ पाकिस्तान खुद को दुनिया के सामने मजबूत दिखाना चाहती है.

ये भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर : अखनूर में सेना की गाड़ी पर गोलीबारी, जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

इस ऑपरेशन को नाम देते हुए पाकिस्तान ने शनिवार तड़के भारत पर फतेह-1 मिसाइल सहित ड्रोन और मिसाइलें दागीं. रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, पाकिस्तान ने ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस शुरू कर दिया है. यह नाम कुरान की एक आयत से लिाय गया है, जिसका मतलब होता है मजबूत दीवार. इस ऑपरेशन के तहत भारत के कई शहरों पर हमले किए गए. लेकिन भारत ने पाकिस्तान के इस ऑपरेशन को शुरू में ही पस्त कर दिया.

ये भी पढ़ें :  स्विगी-जोमैटो को टक्कर देने उतरी Rapido, शुरू की फूड डिलीवरी सर्विस

पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी का कहना है कि भारत ने उनके तीन सैन्यअड्डों पर हमला किया, जिसके जवाब में हमने भारत के पंजाब के सिख इलाकों में छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. उन्होंने कहा कि भारत ने जो शुरू किया है, हमारी सेना उसे खत्म करने की तैयारी कर रही है.

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत के अन्य सैन्य ठिकानों पर भी हमले जारी है. पाक सेना ने कहा कि भारत के उन सभी ठिकानों, जहां से पाकिस्तानी नागरिकों और मस्जिदों पर हमले किए गए थे, उन्हें पाकिस्तान की ओर से निशाना बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें :  पाक का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, भारत का लाहौर पर बड़ा हमला, अंधेरे में डूबा पाकिस्तान

इससे पहले पाकिस्तान की ओर से देर रात पीओके और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया. पाकिस्तान ने रातभर में लगभग भारत के 30 से ज्यादा इलाकों में ड्रोन से हमला किया जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) की बैठक बुलाई है. यह कमेटी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर फैसले लेती है.

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment