27 मई को दस्‍तक देगा realme GT 7 सीरीज

नई दिल्ली

realme GT 7 सीरीज कई दिनों से सुर्खियों में है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्‍च डेट को कन्‍फर्म कर दिया है। realme GT 7 सीरीज को 27 मई को ग्‍लोबली पेश किया जाएगा। एक इवेंट फ्रांस के पेरिस में होने जा रहा है। रियलमी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि वह realme GT 7 Pro में सबसे तेज प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट देने जा रही है। बताया गया है कि नया जीटी फोन इंडस्‍ट्री में पहला होगा, जिसमें ग्राफेन कवर आइससेंस डिजाइन होगा। आंकड़े गवाह हैं कि रियलमी का यूजर बेस एक बार फ‍िर से बढ़ने लगा है। भारत में भी उसके प्रोडक्‍ट्स जोर पकड़ रहे हैं। इस साल हुए मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC) में कंपनी ने अपना विजन पेश किया था। वह अपना ग्‍लोबल यूजर बेस बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

ये भी पढ़ें :  अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की कार का हुआ एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर, वायरल हुआ वीडियो

realme GT 7 सीरीज को भारत में भी पेश किया जाएगा। हाल ही में इसे बीआईएस लिस्टिंग में देखा गया था, जिसके बाद माना जा रहा है कि फोन को इंडिया में ग्‍लोबल लॉन्‍च के साथ ही दिखाया जा सकता है। नई रियलमी सीरीज के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान जरूर लगाया गया है।

Realme GT 7 के अनुमान‍ित स्‍पेसिफ‍िकेशंस
कहा जाता है कि Realme GT 7 इं‍डस्‍ट्री का पहला स्‍मार्टफोन होगा, जिसमें 120 फ्रेम प्रति सेकंड तक लगातार 6 घंटे स्‍टेबल गेमिंग की जा सकेगी। डिवाइस को पबजी बनाने वाली क्राफ्टन के साथ मिलकर टेस्‍ट भी किया गया है। इससे पहले गीकबेंच लिस्टिंग के हवाले से कहा गया था कि फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी चिपसेट होगा, लेकिन अब स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर होने की बात कन्‍फर्म है। कहा जाता है कि फोन में 8 जीबी रैम ऑफर की जाएगी। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन कर सकता है। कंपनी इस फोन में कई एआई फीचर्स भी ऑफर करेगी, लेकिन उनके बारे में ज्‍यादा डिटेल अभी नहीं मिली है। भारत में नए रियलमी फोन को कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा एमेजॉन से लिया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें :  ओटीटी और थिएटर पर 8 नई रिलीज: वीकेंड में क्या देखें और क्या छोड़ें की पूरी लिस्ट

10 हजार एमएएच बैटरी वाला रियलमी फोन
रियलमी ने हाल ही में एक कॉन्‍सेप्‍ट फोन के बारे में भी बताया है। वह भी रियलमी जीटी फोन है, जिसमें 10 हजार एमएएच बैटरी लगाई गई है। फोन में इतनी बड़ी बैटरी लगाने के लिए उसके आर्किटेक्‍चर में भी बदलाव किए गए हैं। क्‍योंकि 10 हजार एमएएच बैटरी वाला फोन एक कॉन्‍सेप्‍ट फोन है, इसलिए इसके लॉन्‍च होने की उम्‍मीद नहीं है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment