सलमान ने मां के लिए शेयर किया पोस्ट, मदर्स डे पर लिखा-मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए शुक्रिया डैड

सलमान खान अपनी मां सलमा खान के सबसे करीब हैं। कई मौकों पर उन्हें मां के साथ देखा गया है। अपने फ्री टाइम में एक्टर अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में आज मदर्स डे के मौके पर एक्टर ने अपनी मां सलमा और सौतेली मां हेलेन के साथ तस्वीर शेयर की है। एक्टर ने अपनी इन दोनों माताओं के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी दुनिया बताया है। एक्टर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  Travis Kelce ने पहनाई Taylor Swift को करोड़ों की रिंग, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

सलमान ने मां के लिए शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने मां सलमा खान और हेलेन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “शुक्रिया डैड दुनिया की सबसे अच्छी माताओं के लिए। मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के लिए। मदर्स डे की सभी को शुभकामनाएं।”

फैंस ने भेजा प्यार
सलमान खान के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘दुनिया का सबसे प्यारा बेटा’, एक अन्य युजर ने लिखा, ‘भाईजान दोनों मां को बराबर प्यार करते हैं’, एक और यूजर ने सलमान खान के इस पोस्ट की तारीफ की है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, एक्टर हर मौके पर अपनी दोनों माताओं के लिए प्यार जाहिर किया है।

ये भी पढ़ें :  ईशा कोप्पिकर की ‘रॉकेटशिप’ का ट्रेलर रिलीज, बोलीं-हर सपने को एक धक्का चाहिए

अच्छी स्क्रिप्ट पर बातचीत शुरू
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल में अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर खबरों में बने हुए थे। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। सोशल मीडिया पर ऑडियंस ने खुलकर फिल्म की बुराई की। एक्टर ने भी अपने फैंस और ऑडियंस से मिले रिएक्शन को गंभीरता से लेते हुए अपने फिटनेस पर काम शुरू कर दिया है, इसके अलावा एक्टर कुछ नई स्क्रिप्ट को लेकर बातचीत भी कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि इस बार सलमान खान अपने दबंग अंदाज में वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें :  नारियल के आसान उपायों से दूर करें कर्ज की समस्या, चौंकाने वाले हैं फायदे

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment