Dantevada Naxal Attack : वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देने थोड़ी देर में सीएम बघेल होंगे रवाना, कर्नाटक दौरा रद्द कर CM जा रहे दंतेवाड़ा

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अप्रैल, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर पश्चात दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए नक्सली हमले में वीरगति प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दंतेवाड़ा जा रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी दंतेवाड़ा जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कांकेर में मिला भालू का शव, पिता-पुत्र पर जंगल में किया था हमला

ज्ञात हो कि कल दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इसमें 11 जवान शहीद हो गए हैं। दंतेवाड़ा के अरनपुर में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स को लेकर जा रहे वाहन पर IED हमला हुआ। शहीद जवानों में 10 डीआरजी के जवान और एक ड्राइवर शामिल है। सूत्रों के मुताबिक DRG के जवान कल ऑपरेशन पर गए थे। वहां से लौटते समय नक्सलियों ने हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें :  वन अधिकार अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आदिम जाति विकास विभाग और एनजीओ एटीआरईई के मध्य एम.ओ.यू

सीएम बघेल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ हाईकमान की बैठक ली है।

हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों को छोड़ा नहीं जाएगा। यह घटना बहुत दुखद है। नक्सलियों को खिलाफ हमारी लड़ाई अंतिम चरण में है। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment