भाऊखेडा में मटका आइसक्रीम खाने से 40 बच्चे गंभीर रूप से बीमार, परिजनों में एकाएक दहशत व्याप्त हुई

  सीहोर
सीहोर जिले के भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम के दौरान मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चे बीमार हो गए. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जावर और आष्टा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, अभी सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें :  नर्सिंग घोटाले की तरह ही एक और मामला सामने आया है, सिर्फ कागजों में कॉलेज चल रहा था, जांच की लटकी तलवार

जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम था. जहां मटका कुल्फी खाने के बाद करीब 40 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई. मटका कुल्फी खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए आष्टा और जावर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़ें :  बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई, 28 यात्री घायल

सिविल अस्पताल आष्टा के डॉ. संतोष करंजे ने बताया गया है कि भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी बच्चे आए हुए थे. जहां मटका कुल्फी खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद बच्चों को अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर है. सूचना पुलिस को भी दी गई है.

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक-कार टक्कर, छात्र समेत 4 की मौत

वहीं, पुलिस का कहना है कि मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मदद से मटका कुल्फी का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है.

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment