GRMC और JAH के डॉक्टर अब मोबाइल एप पर फेस आईडी से अपनी हाजिरी लगाएंगे

ग्वालियर

एमपी के ग्वालियर शहर में जीआरएमसी और जेएएच के डॉक्टर अब हाइटेक हो रहे हैं। इन डॉक्टरों की हाजिरी अभी तक जीआरएमसी और जेएएच में लगी बायोमेट्रिक मशीन से भरी जाती थी, लेकिन अब यह डॉक्टर मोबाइल एप पर फेस आईडी से अपनी हाजिरी लगाएंगे। इसके लिए डॉक्टर ऐप डाउन लोड करके अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  भोजशाला विवाद: 23 जनवरी को बसंत पंचमी और जुमा एक साथ, धार में तैनात होंगे 8000 सुरक्षाकर्मी

पूरी तरह शुरु होगी व्यवस्था
यह डॉक्टर अपनी- अपनी लोकेशन के 100 मीटर के दायरे में हाजिरी लगा सकेंगे। जैसे जीआरएमसी में डीन कार्यालय के पास लगी बायोमेट्रिक मशीन के 100 मीटर पहले से भी डॉक्टर अपनी हाजिरी मोबाइल के माध्यम से लगा सकते हैं। इसके लिए कुछ डॉक्टरों ने तो अपनी हाजिरी इस ऐप से लगाना शुरू कर दी है। वहीं पूरी तरह से यह व्यवस्था बहुत जल्द ही शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें :  बर्फ पिघलने से MP में सर्द हवाएं, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, ग्वालियर-चंबल में ठंड का ज्यादा असर

अभी तीन स्थानों पर लगाई जाती है हाजिरी
डॉक्टरों द्वारा अपनी- अपनी हाजिरी तीन स्थानों पर लगाई जाती है, जिसमें मेडिकल कॉलेज, हजार बिस्तर और पुराने जेएएच में इसकी व्यवस्था है। पुराने जेएएच में कमलाराजा, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कैंसर यूनिट के सभी डॉक्टर यहीं पर हाजिरी लगाते हैं।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment