दावा करेगा देवांगन समाज, चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा समाज…विमल बोले-‘मजबूत दावेदारी और समाज के दबाव के बगैर संघर्ष अधूरा..’

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, दुर्ग/रायपुर, 01 मई, 2023

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज़ से प्रत्येक समाज की सक्रियता लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में देवांगन समाज भी अब पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की फ़िराक में है।

राजनैतिक मंच दुर्ग संभाग की बैठक रविवार को शाम 6 बजे को दुर्ग में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक को अखिल भारतीय कोष्टा कोष्टी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण वरोड़े और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल देवांगन ने विशेष रुप से सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें :  Raipur News : रायपुर में कल दहीहांडी उत्सव, विश्वविख्यात शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति

पुरानिक राम देवांगन, अध्यक्ष संपन्न हुई। इसमें छ ग राज्य में देवांगन समाज को आगामी विधानसभा चुनाव में सभी प्रमुख राजनैतिक दलों से 7-7 विधानसभा सीटों पर समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व की मांग करने का संकल्प पारित किया गया।

 

 

इस बैठक में सभी जिलों के देवांगन समाज के प्रमुख पदाधिकारी और राजनैतिक रुप से सक्रिय लोगों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण वरोडे ने अपने संबोधन में दुर्ग संभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास राजनैतिक संघर्ष यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। सभी लोगों संकल्पित होकर, ठोस कार्य योजना बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने रायपुर में दिव्यांगजन पार्क निर्माण की घोषणा, सीएम साय ने राजधानी रायपुर में ’दिव्यांगजन पार्क’ निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा 

उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ साथ आगामी विधान सभा चुनाव हेतु उम्मीदवारों के टिकट के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास की पुरजोर कोशिश करने की बात कही।

आबादी के लिहाज़ से टिकट आवश्यक
जानकारी के अनुसार प्रदेश में देवांगनजनों की जनसंख्या लगभग 8.43% है। ऐसे में 28 लाख की आबादी वाले समाज को अनुपातिक टिकट की मांग रखने पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में देवांगनजनों में राजनैतिक जागरुकता हेतु 15 दिनों के लिए जागरुकता यात्रा निकालने की योजना बनाने पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें :  Yoga Day 2023 : UN में भारत का डंका, PM मोदी की अगुवाई में 180 देशों के प्रतिनिधि करेंगे योग

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विमल देवांगन ने पिछले चुनावों में समाज को टिकट वितरण के समय दरकिनार कर दिए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मजबूत दावेदारी और समाज के दबाव के बगैर संघर्ष अधूरा है। उन्होंने दुर्ग संभाग के प्रयास की सराहना करते हुए दोनों राजनैतिक दलों से संपर्क साधने की बात कही।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment