सीएम बघेल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- अदाणी और 40 प्रतिशत कमीशन पर क्यों नहीं बोलते?

 

 

उर्वशी मिश्रा , न्यूज राइटर, रायपुर, 07 मई, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब भ्रष्ट लोगों की पार्टी बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अदाणी और 40 प्रतिशत कमीशन के मामले में क्यों नहीं बोलते हैं।

मणिपुर में आग लगी है। वहां डबल इंजन की सरकार है, उसके बारे में क्यों नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि बजरंग बली की जय बोलने में हमें कोई तकलीफ नहीं है। इन्होंने (भाजपा) कभी यहां रामायण पाठ कराया, कभी कौशल्या माता का मंदिर बनवाया? शिवरीनारायण में राम की मूर्ति किसने स्थापित की? किसने जीर्णोद्धार कराया? हमने यहां रामायण प्रतियोगिता कराई है।
हम रामायण समितियों को भी सम्मान निधि दे रहे हैं। बजरंग बली हम सबके आराध्य हैं। बजरंग दल और बजरंगबली दोनों अलग-अलग हैं।

ये भी पढ़ें :  सभी अधिकारी और डॉक्टर संवेदनशीलता के साथ काम करें : टीएस सिंहदेव

ज्ञात हो कि पिछले दिनों कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर बजरंग दल को बैन करने की बात कही थी, जिसके बाद से कर्नाटक समेत देशभर में सियासी पारा चढ़ गया है।

भाजपा ने कांग्रेस पर बजरंग बली का अपमान करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने भी अपनी रैलियों में ‘बजरंग बली की जय’ के नारे लगाए। उन्होंने कांग्रेस पर भगवान हनुमान की पूजा करने वालों को बंद करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है : भूपेश बघेल

ये भी पढ़ें :  नीति आयोग की रिपोर्ट : देश के आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का बेहतर परफॉर्मेंस

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बयान कि प्रदेश में अर्थव्यवस्था खराब है पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है। अगर अर्थव्यवस्था अच्छी नहीं होती तो हम योजनाएं लागू नहीं कर पाते। कोरोना काल में हमने किसी कर्मचारी- अधिकारी का पैसा नहीं काटा। केंद्र सरकार ने अधिकारियों के पैसे काट दिए थे। सवाल तो यह है कि केंद्र सरकार की अर्थव्यवस्था अच्छी है या फिर हमारी।

 

जो भगवान राम के नहीं वो बजरंगबली के कैसे : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मात्र गांधी परिवार को खुश करने के लिए राज्य की जनता के भावनाओं को आघात पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी अब हनुमान जी और उनके संगठन पर बैन करने की बात कर रहे हैं। बजरंगदल का क्या इतिहास है इसका अध्ययन कांग्रेस को एक बार जरूर करना चाहिए।
जिनका भगवान राम के प्रति स्नेह न हो तो वह पवन पुत्र बजरंगबली से कैसे प्रेम कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बघेल का भगवान राम के प्रति प्रेम मात्र दिखावा है। उनकी पूरी आस्था तो गांधी परिवार के प्रति है जो हमेशा सनातनी जीवन संस्कृति का विरोध करते रहे हैं। यही कारण है पूरे देश में बजरंगदल पर प्रतिबंध लगाने की बात कांग्रेस कह रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment