दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदला, कई इलाकों में धूलभरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई

नई दिल्ली
दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदल गया है। कई इलाकों में धूलभरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज बारिश और तूफान की आशंका भी जताई थी। ऐसे में मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें :  फ़लस्तीन यात्रा से लौटे विनीत तिवारी: मानवता के लिए फ़लस्तीन के साथ खड़ा होना जरूरी

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए आज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इसकी के साथ बारिश की आशंका भी जताई गई थी। मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें पांच दिन आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई कोि बिजली चमकने के साथ तूफान, धूल उड़ाने वाली हवाएं, तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
आने वाले दिनों में बारिश की आशंका, गिरेगा तापमान

ये भी पढ़ें :  PNB के राहत के बाद अब कई बड़े सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने की शर्त से छूट दे रहे

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों मेंं तापमान 3 डिग्री गिर सकता है। इसी के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। 18 मई को तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। वहीं 19 मई को फिर एक बार आंधी तूफान और बारिश आ सकती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment