भाजपा जबरदस्ती गुमराह कर उनकी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है- सीएम भूपेश बघेल

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 13 मई, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पर निशाना साधा है। CM भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें अरुण साव की बुद्धि पर तरस आता है। सीमेंट, डीजल, पेट्रोल का रेट कौन तय करता है? सेस किसने लगाया? सेंट्रल एक्साइज की ड्यूटी किसकी है? सबको पता है।

ये भी पढ़ें :  शासकीय भूमि पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, सरपंच–उपसरपंच पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह गुमराह करने की कोशिश उन्हें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेत खदानों का भी ऑक्शन हुआ है। भाजपा अपने शासन में क्या फोकट में घर पहुंचा कर रेत देती थी। सच्चाई ये है कि महंगाई कम करने के लिए भारत सरकार कुछ नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : राहुल गाँधी ने “आवास न्याय योजना” का किया शुभारम्भ, बोले – ‘पीएम मोदी से अडानी के साथ उनके कथित संबंधों के बारे में पूछा तो मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई...’

सीएम ने आगे कहा कि डीजल, पेट्रोल रसायनिक खादों में सेस कम कर दें तो लागत में कमी आएगी। भाजपा जबरदस्ती गुमराह कर उनकी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment