बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में 153 नागरिकों को जोधपुर से किया डिपोर्ट

जोधपुर

राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को 153 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया गया। इन्हें सीकर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जोधपुर लाया गया, जहां से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन के जरिए पश्चिम बंगाल भेजा गया। वहां से इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पार कराकर उनके देश वापस भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  गूगल मैप ने पहुंचाया मौत के मुहाने पर, वैन बनास नदी में बह गई

सरकार की ओर से यह सख्त संदेश दिया गया है कि नया भारत अब अवैध प्रवास को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई भी उसी नीति का हिस्सा है।

राजस्थान पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में अवैध प्रवासियों की पहचान की थी। इस दौरान कुल 1008 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें से अकेले जयपुर रेंज से 761 और सीकर से 394 अवैध नागरिक चिन्हित किए गए।

ये भी पढ़ें :  प्रभारी मंत्री ने बजट घोषणाओं को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

पहले चरण में 148 नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था। अब दूसरे चरण में 153 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा गया है। यह कार्रवाई सीकर पुलिस की निगरानी में की गई, जिसमें नागरिकों को सीकर से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन लाया गया और फिर वहां से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-अलवर में सफाई व्यवस्था देखने पहुंचीं कलेक्टर, अधिकारियों की मौके पर ली क्लास

सरकार को खुफिया एजेंसियों से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि राजस्थान में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बाद ही यह व्यापक अभियान चलाया गया और विभिन्न जिलों से इन नागरिकों को पकड़ा गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment