Raipur News : रायपुर में रफ्तार का कहर, बाइक सवार चार लोगों को रौंदता हुआ निकल गया बेकाबू वाहन, 8 साल के मासूम सहित तीन की दर्दनाक मौत

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 मई, 2023

राजधानी रायपुर के धनेली नाला टाटीबंध क्रासिंग के पास सड़क हादसा हो गया। खबरों के अनुसार इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष के साथ 8 साल के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि एक अन्‍य महिला घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्‍कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  CM TODAY SCHEDULE : आज छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण से लेकर प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में सीएम साय होंगे शामिल, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा शेड्यूल....

दरअसल, यह मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार धरसीवां के धनेली के पास एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्‍कर मार दी। इस सड़क हादसे में आठ साल के बच्‍चे समेत तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में मृतकों और घायल की पहचान हो गई है।

ये भी पढ़ें :  CG PM Gram Sadak Yojna : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़कों के संधारण और नवीनीकरण कार्याे में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य

 

तीनों मृतकों में भाई-बहन और बहन का बच्चा शामिल है। मृतकों में बासु तांडी, दोना कुमारी और दोना कुमारी का आठ साल का बेटा निहाल कुमार है। वहीं भाई-बहन की मां फूलमती घायल है, जिसे अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। यहां इलाज जारी है। डाक्‍टरों के अनुसार मां की हालत भी गंभीर है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल पंडरी के गांधी नगर के रहने वाले हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment