उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, बिलाईगढ़, 24 मई, 2023

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत गगोरी में खौफनाक हत्या की घटना सामने आई है। जहां आरोपी खुलेआम गांव में एक व्यक्ति का सर को धड़ से अलग कर डेड बॉडी लेकर छोटा हाथी वाहन में घूम रहा था। गांव पहुंचकर अपनी मौसी मां को डेड बॉडी के बारे में सूचना भी दी।
जिसके बाद गांव में आग की तरह या घटना फैल गई और मौके पर पहुंची सरसीवा पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया,
जिसके बाद आगे की जांच की जा रही है।
अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, हत्या को अंजाम क्यों दिया गया इस बात का पता नहीं चल पाया है। इस घटना को देखकर गांव के लोगों के बीच दहशत फैली हुई है।
Share
