Breaking
11 Nov 2026, Wed

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 मई, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं। जहां आज नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। दिल्ली में दिनभर होने वाली इस बैठक के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। शुक्रवार की शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।

ये भी पढ़ें :  CCL 2023 : भारतीय क्रिकेटर्स के बाद अब रायपुर में फ़िल्मी सितारे करेंगे चौके-छक्कों की बरसात, इस दिन होगा लीग का पहला मैच…

आपको बतादें कि, नीति आयोग की बैठक में भूपेश बघेल पांचवें नंबर पर संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश की साल भर की उपलब्धियों के साथ भविष्य की प्लानिंग और केन्द्र में लंबित योजनाओं की मंजूरी के लिए बात करेंगे। इसके साथ ही राज्य के लिए जरूर राजस्व की मांग भी की जाएगी। बैठक में प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त सचिव अंकित आनंद भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  मुसाफिरों के लिए रेलवे ने खड़ी की परेशानी, इस रूट की 50 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल

वहीं इस बैठक को लेकर भूपेश बघेल ने कहा, प्रदेश के कई ऐसे ज्वलंत मुद्दे हैं। जिन पर बात की जाएगी। जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा उठाएंगे, और केन्द्र सरकार से जो राशि लेनी है उस पर भी चर्चा होगी। सुबह 10 बजे से बैठक है जो शाम को 4 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़ें :  15 जुलाई से कार खरीदना होगा सस्ता! टैरिफ घटकर 10% होने से कीमतों में मिल सकती है राहत

इस बैठक का निष्कर्ष क्या होगा वह बैठक के बाद ही पता चलेगा।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *