ऑरेंज कैप के हैं ये 4 बड़े दावेदार, साई सुदर्शन से लेकर विराट कोहली तक

नई दिल्ली
IPL 2025 लीग स्टेज का अंत हो गया है। 70 मैचों की लंबी लड़ाई के बाद पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही है। PBKS vs RCB क्वालीफायर-1 29 मई को तो GT vs MI एलिमिनेटर 30 मई को चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेले जाएंगे। प्लेऑफ्स के दौरान IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में भी जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। ऑरेंज कैप के लिए अब सिर्फ 4 दांवेदार रह गए हैं जिसमें 2 खिलाड़ी गुजरात टाइटंस के तो एक-एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के हैं।
 
साई सुदर्शन (679 रन)
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 70 मैचों के बाद IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में पहले पायादन पर चल रहे हैं। उन्होंने खेले 14 मैचों में 52.23 की औसत और 155.38 के स्ट्राइक रेट के साथ 679 रन बनाए हैं। यह उनका अभी तक का बेस्ट आईपीएल सीजन रहा है। अगर प्लेऑफ में भी वह ऐसा प्रदर्शन करते रहे तो ना सिर्फ दूसरी बार उनकी टीम खिताब उठा सकती है, बल्कि वह ऑरेंज कैप के साथ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन के खिताब पर भी कब्जा जमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  बेटियों के हौसले को मिली नई उड़ान, डॉ. शिवानी सोनी ने उपभोक्ताओं की सोच पर रिसर्च कर हासिल की PhD

2. शुभमन गिल (649 रन)
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी इस लिस्ट में ज्यादा पीछे नहीं है। उनके और साई सुदर्शन के बीच मात्र 30 रनों का ही अंतर है। गुजरात टाइटंस अगर फाइनल में पहुंचती है तो गिल के पास नंबर-1 बनने के तीन मौके होंगे। मुंबई के खिलाफ एलिमिनेटर के बाद उन्हें क्वालीफायर-2 खेलना होगा फिर उनकी खिताबी भिड़ंत होगी। ऐसे में गिल के पास एक बार फिर 800 रन का मार्क पार करने का मौका होगा। 2023 में गिल के बल्ले से 890 रन निकले थे।

ये भी पढ़ें :  Women's T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार बना विश्व चैंपियन

3. सूर्यकुमार यादव (640 रन)
IPL 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव भी ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। इस सीजन उन्होंने लगातार 14 बार 25 रन का आंकड़ा पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। सूर्या के बल्ले से 14 मैचों में 71.11 की औसत और 167.98 के स्ट्राइक रेट से 640 रन निकले हैं। गुजरात टाइटंस की तरह अगर मुंबई इंडियंस भी फाइनल तक का सफर तय करती है तो सूर्या को भी बैटिंग के तीन मौके मिलेंगे।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी के निर्देश पर नगर निगमों में चला 12 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन

4. विराट कोहली (602 रन)
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एक और अर्धशतकीय पारी खेल विराट कोहली ने IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वापस टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है। कभी अपने सीनियर्स तो कभी अपने साथी खिलाड़ियों से ऑरेंज कैप के लिए लड़ने के बाद अब विराट कोहली अपने युवा खिलाड़ियों को टक्कर दे रहे हैं। विराट कोहली और साई सुदर्शन अब ज्यादा नहीं 77 रनों का ही अंतर है। पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर 514 रनों के साथ पांचवें और प्रभसिमरन सिंह 499 रनों के साथ 11वें पायदान पर हैं। ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकलने के लिए उन्हें कुछ अविश्वसनीय पारियां खेलनी होगी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment