पाहलगाम हमले पर अफरीदी के विवादित बयान के बाद केरल के लोगों ने किया स्वागत, मचा बवाल

दुबई
दुबई में रहने वाले एक केरल समुदाय को इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था। यह विवाद ऐसे समय उठा है जब अफरीदी ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विवादास्पद बयान दिए थे। इस हमले में भारत को 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे, दिन के समय गर्मी लग रही है तो रात के समय हल्की सर्दी का एहसास

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे, कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुति को रोककर समुदाय के लोग उन्हें "बूम बूम" के नारों से स्वागत करते हैं। मंच पर अफरीदी ने कहा, “मुझे भारत में खासकर केरल का हिस्सा और वहां का खाना बहुत पसंद है।” उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “हो गया बूम बूम।”

पाहलगाम हमले पर अफरीदी के विवादित बयान
अफरीदी ने हाल ही में पाकिस्तान के टीवी चैनल समा टीवी पर बातचीत करते हुए भारत पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, “भारत में अगर पटाखे भी फूटे, तो इल्जाम पाकिस्तान पर आता है।” उन्होंने भारतीय सेना की भी आलोचना की थी। अफरीदी ने कहा था, “8 लाख की फौज है कश्मीर में है फिर भी ये हो गया। इसका मतलब है कि तुम लोग नालायक हो, निकम्मे हो, सुरक्षा नहीं दे सकते लोगों को।” उन्होंने भारतीय मीडिया की कवरेज को "बॉलीवुड ड्रामा" बताया और अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय क्रिकेटरों पर भी निशाना साधा। गौरतलब है कि पाहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट (TRF)' ने ली थी, जो प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें :  अमेरिका ने चीनी सामान के आयात पर 245 पर्सेंट के टैरिफ का किया ऐलान, ड्रैगन पर और सख्त हो गए डोनाल्ड ट्रंप

सोशल मीडिया में आक्रोश
अफरीदी के इस स्वागत के वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, "कितनी शर्मनाक बात है! पाहलगाम हमले के बाद और भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले इस पाकिस्तानी को दुबई में मलयाली समुदाय बूम-बूम कहकर स्वागत करता है।" इसके बाद प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। एक यूज़र ने लिखा, “देशभक्ति गई छक्के पर… बहुत शर्मनाक। उनसे बेहतर की उम्मीद थी।” दूसरे ने तंज किया, “देश से इतनी बेवफाई? सबसे शिक्षित राज्य से ये उम्मीद नहीं थी। अपमानजनक!”

ये भी पढ़ें :  Congress Sankalp Shivir : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सिहावा, धमतरी और कुरूद में संकल्प शिविर में होंगे शामिल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment