2 हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 25 लाख का था इनाम

 

बस्तर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सरकार की आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर PGLA के दो हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष हथिायार डाल दिए. आत्मसमर्ण करने वाले नक्सलियों पर 25 लाख का इनाम घोषित था.

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, 1 पुरूष पर 3 लाख और 3 पुरूष पर 2-2 लाख, कुल 6 अन्य नक्सलियों पर 25 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया गया था. सभी नक्सली जिले में कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे और पाले का अलर्ट

इस दौरान बस्तर एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता, और सीआरपीएफ व जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूद रहे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली अब शासन की पुनर्वास योजना के तहत सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.  नई “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025” के तहत् आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सलियों को 50-50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधायें प्रदान की जाएगी.

इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण :-

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा की उच्चस्तरीय बैठक

    महिला रीता ऊर्फ़ जोड़ी सुक्की (उम्र 36 वर्ष), इनामी 8 लाख रुपए, सीआरएस कंपनी सदस्य.

    राहुल जुमने (उम्र 18 वर्ष), इनामी 8 लाख रुपए , पीएलजीए बटालियन सदस्य.

    लेकाम लखमा (उम्र 28 वर्ष), इनामी 3 लाख रुपए, टीडी टीम सदस्य.

    सोंडी बुटा (उम्र 20 वर्ष), इनामी 2 लाख रुपए, एरिया कमेटी सदस्य.

    तेलाम कोसा (उम्र 19 वर्ष), इनामी 2 लाख रुपए, एसजेडसीएम सदस्य.

    जोड़ी हुर्री (उम्र 29 वर्ष), इनामी 2 लाख रुपए, एओबी पार्टी सदस्य .

    माड़वी माइका (उम्र 18 वर्ष), ग्राम केरलापाल चेतना मंच सदस्य.

    रवि भीमा (उम्र 45 वर्ष), जीआरजी मिलिशिया सदस्य.

ये भी पढ़ें :  Big Breaking : सेंट्रल जेल से महिला बंदी हुई नवजात को लेकर फ़रार, मचा हड़कंप, जेल प्रहरी निलम्बित, पूरा मामला समझें

    सोंडी देवा (उम्र 30 वर्ष), नागाराम आरसीडीएफसीएमएस सदस्य.

    सोंडी हिडमा (उम्र 32 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य.

    हेमला हिडमा (उम्र 40 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य.

    माड़वी सन्ना (उम्र 42 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य.

    पदाम दारा (उम्र 31 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य.

    सोंडी भीमा (उम्र 32 वर्ष), ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य.

    जुमने बेटू (उम्र 23 वर्ष), ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य.

    लेकाम लखमू (उम्र 30 वर्ष), ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य.

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment