Balrampur : भाजपा के पार्षदों को क्रॉस वोटिंग करना पड़ा भारी, पार्टी ने पांच पार्षदों को पार्टी से किया निष्कासित

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 13 जून, 2023

बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसपर सोमवार को वोटिंग हुई। इसमें भाजपा के पांच पार्षदों ने पार्टी के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग किया जिसके बाद पार्षदों को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है इसका लेटर भी जारी हो चुका है। इस मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल का कहना है कि प्रदेश संगठन की सहमति से यह फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें :  जगदलपुर ढाबा में अवैध शराब की बिक्री करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पार्टी के खिलाफ जाकर पार्षदों ने किया क्रॉस वोटिंग

पिछले 20-25 दिनों से बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत में चल रहे राजनीतिक उठा-पटक के बाद कांग्रेस द्वारा भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। प्रस्ताव पर कल सोमवार को वोटिंग हुई जिसमें भाजपा के चुनाव चिन्ह पर जीते पांच पार्षदों ने अपने ही पार्टी के खिलाफ बगावत करते हुए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Weather Alert : मौसम विभाग का अलर्ट, आज कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, रायपुर में झमाझम बरसे बदरा

भाजपा ने पांच पार्षदों को किया निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के द्वारा अपनी ही पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षद जयगोपाल अग्रवाल, ललीता गुप्ता, पंकज जायसवाल, धरम सिंह, वीरकुंवर पैकरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने निष्कासन का आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  CG CRIME : KBC में लॉटरी लगने के नाम पर ठगी, महिला ने की आत्महत्या, अब अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 7 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment